वायरल न्यूज़

World Highest Railway Station: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, यहां यात्रियों को ट्रेन से उतरना है सख्त मना

World Highest Railway Station: तांगगुला रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है, जो तिब्बत में 5,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्टेशन मुख्य रूप से तकनीकी उपयोग के लिए बनाया गया है।

Image

तिब्बत में है ये अनोखा स्टेशन (Photo: iStock)

World Highest Railway Station: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन Tanggula Railway Station है, जो चीन के Tibet Autonomous Region में स्थित है। यह स्टेशन मशहूर Qinghai-Tibet Railway लाइन पर बना है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5,068 मीटर (16,627 फीट) है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन (dunia ka sabse ooncha railway station) बनाती है। यह स्टेशन 1 जुलाई 2006 को शुरू किया गया था। लेकिन खास बात यह है कि यह आम यात्रियों के लिए सामान्य स्टेशन की तरह इस्तेमाल नहीं होता। यहां कोई स्टाफ नहीं होता, न ही टिकट काउंटर या अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इसे मुख्य रूप से तकनीकी कामों और ट्रेन संचालन के लिए बनाया गया है।

कभी-कभी स्टेशन पर रुकती है ट्रेन

तांगगुला स्टेशन Tanggula Mountains के बीचों-बीच स्थित है। यहां से चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और विशाल पठार का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। साफ मौसम में यात्री ट्रेन की खिड़की से Geladandong Peak को भी देख सकते हैं, जो इस क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है और यांग्त्जे नदी का स्रोत भी मानी जाती है। हालांकि ट्रेन कभी-कभी इस स्टेशन (Tanggula Railway Station) पर रुकती है, लेकिन यात्रियों को उतरने की अनुमति नहीं होती। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है यहां की खतरनाक ऊंचाई। इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन बहुत कम होती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कई बार यह समस्या गंभीर भी हो सकती है, जिसे ‘एल्टीट्यूड सिकनेस’ कहा जाता है।

dunia ka sabse ooncha railway station

(Photo: iStock)

तांगगुला रेलवे स्टेशन एक अनोखी जगह

ट्रेन के अंदर यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलती है, लेकिन बाहर उतरने पर यह सुविधा नहीं मिलती। इसके अलावा, स्टेशन के आसपास कोई अस्पताल, होटल या आबादी नहीं है। इसलिए सुरक्षा कारणों से यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही रहने दिया जाता है। कुल मिलाकर अगर कहें तो तांगगुला रेलवे स्टेशन एक अनोखी जगह है, जहां इंसान आधुनिक तकनीक के जरिए इतनी ऊंचाई तक पहुंच पाया है। यहां उतरना भले ही मना हो, लेकिन खिड़की से दिखने वाले बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण इसे एक यादगार अनुभव जरूर बना देते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article