वायरल न्यूज़

दुनिया का सबसे लंबा आदमी कौन? The Great Khali भी पड़ते हैं छोटे

Tallest man in the world: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति हैं, जिनकी लंबाई 251 सेंटीमीटर है। उनकी यह असाधारण हाइट जाइगेंटिज्म बीमारी के कारण है और वे 2009 से लगातार इस रिकॉर्ड पर कायम हैं।

Image

गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया का सबसे लंबा इंसान (Instagram/guinnessworldrecords)

दुनिया में सबसे लंबा आदमी कौन है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। इसका सबसे विश्वसनीय जवाब Guinness World Records की आधिकारिक रिपोर्ट से मिलता है। इसी संस्था के अनुसार तुर्की के Sultan Kosen वर्तमान में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति हैं। सुल्तान कोसेन की लंबाई 251 सेंटीमीटर यानी लगभग 8 फीट 2.8 इंच है। उन्होंने साल 2009 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था और तब से लगातार इस खिताब को बनाए हुए हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1982 को हुआ था और आज उनकी उम्र 43 साल है। उनकी असाधारण लंबाई के कारण उनका नाम दुनिया भर में जाना जाता है।

The Great Khali सुल्तान कोसेन से 35 सेंटीमीटर छोटे

इस दावे का आधार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक माप और सत्यापन प्रक्रिया है। यह संस्था किसी भी रिकॉर्ड को मान्यता देने से पहले सटीक माप, डॉक्यूमेंट और विशेषज्ञों की जांच करती है। इसलिए सुल्तान कोसेन को दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति (dunia ka sabse lamba aadmi kaun hai) मानने का दावा पूरी तरह प्रमाणित और भरोसेमंद माना जाता है। अगर भारत के मशहूर रेसलर The Great Khali की बात करें, तो उनकी लंबाई भी काफी ज्यादा है। खली करीब 7 फीट 1 इंच (216 सेंटीमीटर) लंबे हैं, लेकिन फिर भी वे सुल्तान कोसेन से लगभग 35 सेंटीमीटर छोटे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सुल्तान की हाइट कितनी असाधारण है।

दुनिया के सबसे बड़े हाथों के लिए सुल्तान का नाम

सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen height) की लंबाई का कारण एक मेडिकल स्थिति है, जिसे “जाइगेंटिज़्म” कहा जाता है। यह पिट्यूटरी ग्लैंड में गड़बड़ी के कारण होता है, जिससे शरीर में ग्रोथ हार्मोन ज्यादा बनने लगता है और इंसान की लंबाई (world tallest person) सामान्य से कहीं अधिक बढ़ जाती है। यही वजह है कि सुल्तान की हाइट इतनी ज्यादा हो पाई। सिर्फ लंबाई ही नहीं, सुल्तान दुनिया के सबसे बड़े हाथों के लिए भी जाने जाते हैं, जिनकी लंबाई करीब 28 सेंटीमीटर है। हालांकि, इतनी लंबाई होने के साथ उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। इतिहास में कई लोग इससे भी लंबे बताए जाते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से सत्यापित रिकॉर्ड की बात करें तो आज भी सुल्तान कोसेन ही दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति हैं।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article