Idaho Potato Hotel: आप जब किसी अन्य शहर में जाते हैं तो किसी न किसी होटल ठहरते हैं। आपने दुनिया में तरह-तरह के होटल देखे होंगे। इसके अलावा कई सारी अनोखी जगहों के बारे में सुना होगा। दुनिया में बहुत सारे महंगे और सस्ते होटल हैं। कुछ होटल के एक रात का किराया इतना ज्यादा है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हम आपको आज दुनिया के सबसे अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह होटल ऐसा है, जो आपके होश उड़ा देगा।
आलू के आकार का अनोखा होटल
दरअसल, यह होटल आलू की आकार का है। क्या हुआ? इस अनोखे होटल का आकार जानकर यकीनन आप सोच में पड़ गए होंगे। आपको बता दें कि यह होटल कपल्स के बीच में काफी पॉपुलर है। कपल्स इस आलू नुमा होटल में रात बिताने आते हैं। चलिए आपको हम इस अनोखे आलू नुमा होटल के बारे में पूरी बात बताते हैं। एक बड़े से आलू की तरह दिखने वाला यह दुनिया का सबसे अनोखा होटल है। आप इस होटल के भीतर का नजारा देख हैरान रह जाएंगे।
एक रात का किराया होश उड़ा देगा
आपको बता दें कि इस लग्जरी होटल में एक रात का किराया भारतीय रुपये में 18000 है। यहां ज्यादातर कपल्स ही रात गुजारने आते हैं। इस आलू का वजन 600 किलोग्राम है। आलू की शेप में बना यह होटल अमेरिका में बना है। अमेरिका के इदाहो में बने इस होटल के अंदर सिर्फ दो लोग रात गुजार सकते हैं। इसमें खाने-पीने से लेकर रात ठहरने की पूरी सुविधा मौजूद है। इस होटल के अंदर आपको लग्जरी रूम, लग्जरी बाथरूम के अलावा लग्जरी कैफे मिलेगा। बता दें कि इदाहो शहर आलू की खेती के लिए दुनिया में मशहूर है। इस वजह से यहांं आलू के आकार का होटल बनाया गया है।
