Woman With World Biggest Mouth: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं और समाज में एक नया आयाम कायम करते हैं। इन्हीं लोगों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनका समाज में नाम तो होता है लेकिन समाज के कुछ लोगों द्वारा उनका मजाक भी खूब बनाया जाता है। आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में काफी अनोखी हैं। ऐसे में यह महिला दुनियाभर में अपनी इसी अनोखेपन के कारण जानी जाती है।
इस महिला का नाम सामंथा रैम्सडेल है, जो अमेरिका के स्टैमफोर्ड में रहती हैं। यह महिला अपने मुंह को लगभग 2.5 इंच तक खोल सकती हैं। इतना ही नहीं, ये एक पूरा बर्गर एक बार में ही मुंह में ले सकती हैं, इसके लिए इनका नाम वर्ल्ड गिनीज बुक में भी दर्ज है। इसका कारण है कि इनके मुंह का इतना लम्बा गैप। सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं और इनके फॉलोअर्स भी लाखों में हैं। लेकिन फिर भी इन दिनों सामंथा काफी दुखी चल रही है। इसका कारण है कि लोगों द्वारा इनके बड़े मुंह को मजाक बनाया जाना। हालांकि, उनका कहना है कि वे इन सभी बातों पर ध्यान नहीं देती। लेकिन ध्यान दिए बिना वे रह भी नहीं पाती।
ट्रोल का शिकार हो रही सामंथा रैम्सडेल
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए उनके तस्वीरों को लोग काफी प्रतिक्रियाएं देते हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनके मुंह मेंढक जैसा बताया। तो काफी यूजर्स ने उन्हें इस बात के लिए काफी सपोर्ट भी किया है। बता दें, सामंथा की वायरल हुई तस्वीरों को आप उनके अकाउंट 'samramsdell5' पर जाकर देख सकते हैं। तो यह स्टोरी (Trending Post) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
