वायरल न्यूज़

बाप रे ! बिस्‍तर से जमीन पर गिरी 160 किलो की महिला, मदद के लिए बुलाने पड़े आपदा प्रबंधन के जवान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2023, 05:52 PM IST

Trending News : इस हादसे के बाद क्षेत्र में ऐसा हड़कंप मचा कि लोग पहले तो मदद करने की हिम्‍मत ही नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि जैसे-तैसे मदद को लोग आगे आए और फिर परिवार ने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया।

Image

बिस्‍तर से गिरी महिला। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Trending News : कई बार हमारे आसपास के परिवेश में ऐसे हादसे हो जाते हैं जो कि सुनने में बहुत ही मामूली लगते हैं, लेकिन असल में बेहद भयावह होते हैं। उनकी सच्‍चाई सुनने के बाद लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। ऐसा ही एक हादसा इन दिनों काफी ज्‍यादा चर्चा में आ गया है। दरअसल, ठाणे के वाघबिल इलाके में ये हादसा हुआ है। इसमें 160 किलोग्राम वजन वाली 62 वर्षीय महिला का परिवार उस समय संकट में पड़ गया जब वो महिला फ्लैट में अपने बिस्‍तर से ही गिर पड़ी। बताते हैं कि, काफी ज्‍यादा खराब स्‍वास्‍थ्‍य होने के कारण उसको चलने-फिरने में समस्‍या होती थी।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में ऐसा हड़कंप मचा कि लोग पहले तो मदद करने की हिम्‍मत ही नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि जैसे-तैसे मदद को लोग आगे आए और फिर परिवार ने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया जिसके बाद ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने सहायता के लिए अग्निशमन विभाग को बुलाया। कॉल रिसीव करने के बाद घटनास्‍थल पर क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) पहुंची। टीम के सभी सदस्‍यों ने मिलकर महिला को उठाया और उसे वापस उसके बिस्तर पर रख दिया। टीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने रेस्‍क्‍यू के बाद बताया कि, हमारी टीम ने बड़ी ही मुश्किल से महिला को इस कठिन परीक्षा से बाहर निकाला। बहरहाल, आरडीएमसी इमरजेंसी हादसों के समय मौके पर पहुंचता है, हालांकि मामला असाधारण था।

बता दें कि, केरल के कोझिकोड में भी हाल ही में एक ऐसी ही घटना चर्चा में आई थी। इसमें बुधवार को एक दो साल का बच्चा सोते समय एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गया और पास की दीवार उसके ऊपर गिर गई। वहीं, 2015 में लगभग 205 किलोग्राम वजन वाली एक 66 वर्षीय महिला की बिस्‍तर से गिरकर मौत हो गई थी। बताया गया था कि, उससे पहले वो कुर्सी पर बैठी थी।

End of Article