Playing With Crocodile Viral Video: एनिमल लवर्स को तो आपने देखा ही होगा कि वे कितने अच्छे से जानवरों के साथ व्यवहार करते हैं और उन्हें पालते भी हैं। इन जानवरों को कुत्ते, बिल्ली या गाय-भैंस देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या कभी किसी को खतरनाक जानवरों के साथ मस्ती और दुलार करते हुए देखा है? सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला मगरमच्छ को दुलार करती नजर आ रही है। इस दौरान महिला उसके सिर को एक बच्चे की तरह सहला रही है, जो देखने में एक अनोखा लग रहा है। क्योंकि मगरमच्छ उन जानवरों में से एक हैं, जो इंसान को कच्चा चबा जाते हैं। ऐसे में महिला की ये हरकत लोगों को हैरान कर दे रही है। लोग भी महिला के इस वीडियो को देख काफी हैरान हैं।
मगरमच्छ को दुलार करती महिला
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगली क्लिप में मगरमच्छ महिला को चबा रहा होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है मगरमच्छ काफी शांत प्रवृत्ति का है। बता दें, इस वीडियो को 'savannahboan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर अब तक 92 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
