वायरल न्यूज़

Delhi Metro हुई पुरानी अब Flight वाला Dance भी हुआ वायरल, यूजर्स बोले - यहां तो गंदगी ना मचाओ, देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो के बाद अब इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उड़ती फ्लाइट में डांस करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में लोगों ने इस पर गजब के कमेंट किए हैं।

Image

फ्लाइट में महिला का डांस वीडियो वायरल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिगो फ्लाइट में महिला ने किया डांस
  • फ्लाइट में डांस देख यूजर्स भड़के
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

IndiGo Flight Dance Video: डांस के कई सारे वीडियो आपको इंस्टाग्राम-ट्विटर या फेसबुक पर मिल जाएंगे। लेकिन कई बार कुछ वीडियोज इतने ट्रोल किए जाते हैं कि वे खुद ब खुद वायरल हो जाते हैं। ऐसे में आपको तमाम वीडियो मिलेंगे, जो किसी न किसी वजह के चलते ट्रोल हुए हैं और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इंडिगो फ्लाइट का है।

सोशल मीडिया पर आपने दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस बार हम आपके लिए इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक महिला डांस करती नजर आ रही है। महिला ने इस दौरान काले रंग की साड़ी पहनी है और वह साउथ इंडियन गाने पर डांस कर रही है। महिला का नाम सलमा शेख बताया जा रहा है, जिसमें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है।

फ्लाइट में महिला का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सरकार को इस पर पाबंदी लगानी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये महिला का प्राइवेट प्लेन नहीं है, उसे ऐसा करने से रोकना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'salma.sheik.9216' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 17 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article