वायरल न्यूज़

Video Viral: लाल खरगोश ने जब इंसान से मांगी मदद! वीडियो देख पिघल जाएगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इस समय एक लाल और सफेद रंग के नन्हे खरगोश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो किसी बर्फीली जगह का है। वीडियो में खरगोश की मासूमियत आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

Image

लाल खरगोश ने इंसान से मांगी मदद (फोटो-X - @TheLaughterTime)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर कई किस्म के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंसानों से लेकर जानवरों तक के अक्सर कई वीडियो यहां पर देखने को मिल जाते हैं। जिसे देखने के बाद कई बार तो अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं होता। ऐसा लगता है कि यह संभव नहीं। पर सच्चाई को कौन झुठला सकता है। इस समय भी सोशल मीडिया पर जानवर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे एनिमल लवर देखने के बाद खुश हो जाएंगे। यह जानवर कोई और नहीं बल्कि एक क्यूट और नन्हा सा खरगोश है।

खरगोश का यह वायरल वीडियो जीत लेगा आपका दिल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरामैन ने इस खरगोश का अलग-अलग एंगल से शॉट्स लिया है। जिसमें खरगोश का रंग लाल और सफेद है। कैमरामैन ने जो शॉट्स लिए हैं। उसके मुताबिक खरगोश कभी खाता, कभी दौड़ता तो कभी पेड़ पर चढ़ता हुआ देखा जा सकता है। एक समय तो ऐसा आता है कि पेड़ पर खा रहा खरगोश का सामान नीचे गिर जाता है।

जिसे वह अपनी नजरों से बिना पलक झपकाये टुकुर-टुकुर देखता रहता है। वहीं पर वीडियो में एक सीन ऐसा भी है, जहां पर यह नन्हा सा खरगोश अपने घर में जाकर बैठ जाता है। यह वीडियो किसी बर्फीली जगह का है। वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि जब कैमरामैन खरगोश की वीडियो बना रहा होता है तो खरगोश अपने नाजुक हाथों से कैमरा भी पकड़ लेता है। मानो, खरगोश कह रहा हो कि आप बिना मेरी परमिशन के मेरी वीडियो मत लीजिए।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @TheLaughterTime नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक एक हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "इसकी मासूमियत भरा आग्रह बहुत ही दिलचस्प है।", वहीं पर दूसरे यूजर ने लिखा: "बहुत ही खूबसूरत", तीसरे ने लिखा: "बहुत प्यारा वीडियो है, लाल खरगोश की मासूमियत देखकर मन खुश हो गया।" बता दें कि वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'एक लाल खरगोश मदद मांगते हुए Camera Men से वीडियो बहुत भावुक करने वाला है।' लिखा हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article