वायरल न्यूज़

कभी देखी है ऐसी नौकरी.. गेहूं कटाई के लिए निकली बम्पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और सुविधा सुन छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएगी। इस तस्वीर में गेहूं काटने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसमें जो सुविधाएं दी गई है, वो जबरदस्त है।

Image

गेहूं काटने के लिए निकली बंपर भर्ती (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • गेहूं कटाई के लिए निकली वैकेंसी
  • सुविधा सुनकर छूट जाएगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र

Wheat Harvesting Job Vacancy: जॉब को लेकर पूरे देश में मारा-मारी चल रही है। देश के काफी युवा अभी भी बेरोजगार बैठे हैं। उनके पास डिग्री तो है लेकिन नौकरी नहीं है। ऐसे में काफी युवा ऐसे भी हैं, जो एकदम हताश होकर बैठ गए हैं। उन्हें लगता है कि नौकरी मिलने वाली नहीं है। काफी युवा आपको ऐसे भी मिल जाएंगे जो दिहाड़ी करके अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने हाहाकार मचाकर रख दिया है।

अगर आप भी काम की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका है। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि ये फोटो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट हो जाने मजबूर कर देगा। दरअसल, वायरल हुई इस तस्वीर में गेहूं काटने के लिए वैकेंसी निकली है, जिसकी योग्यता और सुविधा सुनकर हंसी के फव्वारे निकल जाएंगे। इस वैकेंसी की तस्वीर जो भी देख रहा है, वो भी हंस रहा है। हालांकि, जरूरतमंद लोगों के लिए अगर ऐसा काम हो तो भी ठीक है। यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं इस पर देते नजर आ रहे हैं।

क्या है योग्यता, सैलरी और सुविधा?

गेहूं काटने की इस भर्ती वाली तस्वीर जितनी मजेदार है, उतनी ही मजेदार इसकी योग्यताएं और सुविधाएं भी हैं। दरअसल, इस नौकरी के लिए आपको पास अनपढ़ भी रहेंगे तो भी चलेगा और अगर आप PhD हैं तो भी चलेगा। दिहाड़ी के हिसाब से 350 रुपया प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा इसमें सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे - 2 समय चाय-नाश्ता, 4 गुटखा और 2 बीड़ी। इतना ही नहीं, अगर आप इस काम को करने के लिए इच्छुक हैं तो आप @9.2_farmer_ पर संपर्क कर सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article