वायरल न्यूज़

बच्ची है या कोई शेर.. दहाड़ सुनकर असली वाले को भूल जाएंगे, वीडियो देख यूजर्स के उड़े होश

ट्विटर पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही है। वीडियो में बच्ची बिल्कुल एक शेर की तरह दहाड़ रही है, जिसे सुनकर आप असली वाले को भूल जाएंगे।

Image

शेर की तरह दहाड़ती बच्ची का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर की दहाड़ती दिखी बच्ची
  • दहाड़ सुन होश उड़ जाएंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Roaring Like A Lion Viral Video: इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर काफी आश्चर्य होता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो कमाल का है। इस वीडियो में आपको एक बच्ची दिखाई देगी, जिसकी आवाज बिल्कुल कोयल जैसी मीठी है। बच्ची बेहद ही क्यूट नजर आ रही है लेकिन अगले पल वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर यकीन ही नहीं होता कि ऐसा कैसे हो गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्ची अपनी मां से बात करती है और फिर एकदम शेर की तरह दहाड़ती है, जिसे सुनकर आप असली वाले शेर को भी भूल जाएंगे। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह आश्चर्य से भर जा रहा है। पहले तो आप बच्ची को देखकर सपने में भी नहीं सोचेंगे कि वह ऐसा कुछ कर सकती है लेकिन बच्ची ने तो सबको डरा ही दिया।

शेर की तरह दहाड़ती बच्ची का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि चलता फिरता शेर है ये बच्ची। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके मासूम चेहरे को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा। बता दें, इस वीडियो को '@Zeebaybz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2,2 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 40 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article