वायरल न्यूज़

OMG: ये कैसी पनीर की सब्जी, जिसमें मिलाया जाता है लेब्रा डॉग! सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 14, 2022, 03:45 PM IST

Paneer Labrador News: इस डिश को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। पहली नजर में लगेगा कि पनीर की इस सब्जी में लेब्रा डॉग मिलाया गया है। रेस्टोरेंट वाले ने 'पनीर लबाबदार' की जगह 'पनीर लेब्राडार' लिख दिया।

Image

पनीर की सब्जी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला ट्वीट
  • क्या आपने खाया है पनीर लेब्राडार?
  • ट्वीट देखकर हैरान रह गए लोग

Paneer Labrador News: रेस्टोरेंट में खाना खाने जाने पर वेजेटेरियन लोग सबसे ज्यादा पनीर की सब्जी ही ऑर्डर करते हैं। रेस्टोरेंट के मेन्यू में भी आपको पनीर के बहुत सारे आइटम्स मिल जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर पनीर की एक अजीबोगरीब डिश वायरल हो रही है, जिसे पढ़कर पहली नजर में लोगों का दिमाग खराब हो रहा है। इस डिश को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। पहली नजर में लगेगा कि पनीर की इस सब्जी में लेब्रा डॉग मिलाया गया है।

पनीर लबाबदार की जगह पनीर लेब्राडार

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो डिश वायरल हो रही है, वह 'पनीर लेब्राडॉर' है। अब आप सोचेंगे कि पनीर की सब्जी में लेब्रा ब्रीड के कुत्ते का मांस मिलाया गया होगा, तभी इसका नाम ऐसा है। हालांंकि इसकी सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, रेस्टोरेंट वाले ने 'पनीर लबाबदार' की जगह 'पनीर लेब्राडार' लिख दिया। इसलिए जिन्हें भी लग रहा है कि मेन्यू में लेब्रा डॉग की पनीर की सब्जी है, वह बिल्कुल गलत हैं। देखें मजेदार ट्वीट-

ट्विटर पर @saffrontrail नाम के यूजर ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रेस्टोरेंट के खाने के मेन्यू में 'पनीर लेब्राडार' नजर आ रहा है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'ऑटोकरेक्ट के खतरे।' इसका मतलब यह हुआ कि ऑटोकरेक्ट से अर्थ का अनर्थ हो गया और वेज से पनीर की सब्जी नॉनवेज हो गई। बता दें कि पनीर लबाबदार खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। बहुत सारे लोगों को पनीर की यह सब्जी बहुत पसंद आती है। रेस्टोरेंट ने लबाबदार की जगह पनीर लेब्राडार लिख दिया, जो कुत्ते की नस्ल है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article