वायरल न्यूज़

अजब: अपनी दुल्हन को उड़न तस्तरी से उड़ा ले गया दूल्हा, आसमान की तरफ टकटकी लगाकर देखते रहे घराती और बाराती

Ajab Gajab News: दूल्हे के परिवार ने गांव के बाहर खेत में हेलीपैड तैयार करवाया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से विदाई के लिए पुलिस-प्रशासन से भी अनुमति ली गई थी। 3 नवंबर को जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा लेकर आसमान में उड़ा तो उन्हें देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हो गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

Ajab Gajab News: नोएडा में एक शादी की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। इस शादी में दूल्हे ने अपनी दुल्हन के लिए जो किया, उसके बारे में शायद ही कोई सोच सके। दूल्हे ने अपनी दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया जिसकी चारों तरफ बातें हो रही है। यह शादी नोएडा के रामपुर खादर गांव में देखने को मिली। दरअसल, इस गांव के दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करवाई। इस विदाई को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। इसके साथ ही यह शादी पूरे इलाके में मशहूर हो गई।

हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई

शादी के लिए दूल्हे के परिवार ने गांव के बाहर खेत में हेलीपैड तैयार करवाया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से विदाई के लिए पुलिस-प्रशासन से भी अनुमति ली गई थी। 3 नवंबर को जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा लेकर आसमान में उड़ा तो उन्हें देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को सामने आना पड़ा। यह अनोखी शादी खिलौना कारोबारी के बेटे की थी।

किसान की बेटी की शादी की चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के रामपुर खादर गांव के रहने वाले किसान अजय शर्मा की बेटी अंजली शर्मा की शादी बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले अर्जुन शर्मा से हुई। अर्जुन के पिता खिलौने के थोक कारोबारी हैं। रविवार की रात अंजली और अर्जुन की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। इसके बाद अगले दिन यानि सोमवार को तकरीबन 11 बजे सुबह हेलीकॉप्टर से विदाई हुई। दूल्हे अर्जुन का कहना है कि उनका बचपन से सपना था कि वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से लेकर आएं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article