वायरल न्यूज़

कोहली का पुराना वीडियो वायरल, हेयरस्टाइल को लेकर चिंतित दिखे विराट, लोगों ने कहा - बालों को लेकर क्या जुनून है..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 12:33 PM IST

इंटरनेट पर विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बालों को लेकर काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो काफी पुरानी है, ऐसे में लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

विराट कोहली का पुराना वीडियो हुआ वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल
  • उनके जवानी के दिनों का है ये पुराना वीडियो
  • बालों को लेकर चिंतित दिखे विराट

Virat Kohli Old Viral Video: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने बालों को लेकर कितना चिंतित रहते हैं, ये आप उनके फोटोज और वीडियोज में देखते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि वे अपने कॉलेज लाइफ के दौरान भी अपने बालों को लेकर कितना सजग थें। विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके एक दोस्त ने उनके बालों पर हाथ फेर दिया और फिर क्या... विराट ने उससे अपने बालों को बचाते नजर आ रहे हैं और उसे ठीक कर रहे हैं। ऐसे में विराट के फैंस भी इस वीडियो पर काफी रियक्शन दे रहे हैं। इस दौरान उनमें से ही किसी एक ने यह बना दी होगी या फिर विराट अंडर-16 या अंडर-19 के दौरान रहे हो, तब किसी मीडिया ने ली हो। वैसे.. वीडियो की बात की जाए तो ये विराट के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विराट कोहली का पुराना वीडियो हुआ वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स द्वारा काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा अपने बालों के लिए पजेसिव होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बंदा तो पूरे मूड में लग रहा है। वहीं, इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, विराट के इस वीडियो को '@kadaipaneeeer' नाम से अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह स्टोरी (Trending Post) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article