वायरल न्यूज़

VIDEO: मां की ममता! कुश्ती में हारने लगा था बेटा, तुरंत विरोधी पर टूट पड़ीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 5, 2024, 11:02 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि मां ने जैसे ही अपने बेटे को हारता हुआ देखा तुरंत उठकर मैदान में पहुंच गईं। उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को वहीं जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

Image

कुश्ती में बेटे को हारता देख बर्दाश्त नहीं कर पाईं मां। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटो को हारता हुआ ना देख पाई मां
  • तुरंत उठकर विरोधी जड़ा झापड़
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: आपने कुश्ती खेलते हुए लोगों को कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा। ये मनोरंजन से भरपूर सबसे मजेदार खेलों में से एक होता है। इसमें दिमाग के साथ शरीर की ताकत का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। कुश्ती में जिस खिलाड़ी का दांव फुर्तीला और ताकत होती है, आमतौर पर विजेता वही होता है। अभी कुश्ती से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें दोनों खिलाड़ी जीतने के लिए पूरा जोर आजमाते हैं। मगर इसी बीच ऐसा नजारा दिखाई दिया जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। कुश्ती से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है।

बेटे की हार मां को बर्दाश्त नहीं

17 सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि दोनों खिलाड़ी जीतने के लिए पूरा जोर और दांव आजमा रहे हैं। मैच देखने के लिए आसपास अच्छी खासी भीड़ भी है। एक खिलाड़ी की मां भी वहीं बैठकर मैच देख रही हैं। इसमें सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक एक खिलाड़ी दूसरे पर भारी पड़ गया। प्वाइंट हासिल करने के लिए उसने अपना दांव चल दिया और जीत से सेकंडभर दूर था कि तभी असमान्य नजरा दिखा। दरअसल पास में बैठी मां ने बेटे को जैसे ही कुश्ती हारते हुए देखा उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

फ्रेम में देखेंगे कि वो तुरंत उठकर खड़ी हो गईं और विरोधी खिलाड़ी की करीब पहुंच गई। मां बिना सोचे विरोधी खिलाड़ी पर टूट पड़ीं और जोरदार झापड़ मार दिया। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक है। हालांकि मैच रेफरी ने उन्हें हटने के लिए कह दिया।

देखिए वीडियो

छा गया वीडियो

मां की ममता से जुड़ा ये वीडियो कुछ ही देर में हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक कमेंट में लिखा गया कि बेटे को हारता देख मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। एक यूजर ने लिखा वाह! क्या सीन है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @Lailafatimeh नाम के हैंडल से भी शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'मदर ऑफ द ईयर।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article