वायरल न्यूज़

दामाद के प्यार में पागल हो गई सास, फिर खुद ससुर ने कराया दोनों का विवाह

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2024, 12:53 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि ससुर ने खुद की मर्जी से अपनी पत्नी और दामाद की शादी करवा दी। ससुर सबके सामने दामाद से पत्नी की मांग में सिंदूर भरने के लिए भी कहता है।

Image

सास और दामाद को एक-दूसरे से प्यार हो गया। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सास के प्यार में पागल हुआ दामाद
  • पता चला तो ससुर ने खुद करा दी शादी
  • आते ही वायरल हो गया ये वीडियो

Viral Video: बिहार के बांका में एक अनोखी प्रेमी कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दामाद और सास को ही एक-दूसरे से सच्चा प्यार हो गया। इतना ही नहीं दामाद ने सबके सामने अपनी सास की मांग में सिंदूर डाला और दोनों ने विवाह कर लिया। पूरी घटना से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि खुद ससुर अपने दामाद और पत्नी के विवाह का गवाह बनता है। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था। ऐसे में जब ससुर को इसकी भनक लगी तो उसने अपनी मर्जी से दोनों का विवाह करा दिया।

ससुर ने पत्नी से कराई दामाद की शादी

घटना से जुड़े वीडियो में देखेंगे कि दामाद, सास और ससुर एक-दूसरे के करीब में खड़े हैं। आसपास लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जमा है। लोगों के चिल्लाने की आवाज भी आती है। इसमें देखेंगे कि सास की मांग में सिंदूर भरा है। मगर ऑन कैमरा ससुर एक बार फिर अपनी पत्नी को बुलाता है और अपने दामाद से सबके सामने उसकी मांग में सिंदूर भरने के लिए कहता है। इसके बाद दामाद ने भी तुरंत अपनी सास की मांग सिंदूर भर दिया। इसमें देखेंगे कि कुछ समय पहले तक जो शख्स समाज के सामने उसका दामाद था, अब वही उसका पति बन चुका है।

देखिए वीडियो

सास को अपनी पत्नी बनाते हुए शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article