वायरल न्यूज़

Viral Video: जब पुकारते ही स्टेज पर पहुंच गए एक ही नाम के 178 लोग, फिर जो माहौल बना देखते रह जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:52 PM IST

People With Same Name: जापान में एक ही नाम के एक-दो नहीं बल्कि कुल 178 लोग एक ही जगह पर पहुंच गए। इसके बाद जो माहौल बना, वह बहुत ही जबरदस्त था। इन लोगों का नाम आज गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड (GWR) में शामिल हो गया है।

Image

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक ही नाम के 178 लोग
  • बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • वीडियो देखकर आएगा मजा

People With Same Name: कब, कहां, कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हाल ही में एक ऐसा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना है। जो बहुत ही अनोखा है। दरअसल, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है एक ही जगह पर सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने का। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ही नाम के बहुत सारे लोग किसी फंंक्शन में पहुंच गए हैं।

बना बहुत ही मजेदार माहौल

वीडियो देखने में बेहद दिलचस्प है। आपने अपने स्कूल, कॉलेज अथवा ऑफिस में एक ही नाम के ज्यादा से ज्यादा दो तीन लोगों को देखा होगा। हालांकि, जापान में एक ही नाम के एक-दो नहीं बल्कि कुल 178 लोग एक ही जगह पर पहुंच गए। इसके बाद जो माहौल बना, वह बहुत ही जबरदस्त था। इन लोगों का नाम आज गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड (GWR) में शामिल हो गया है। आप देख सकते हैं कि जब नाम पुकारा जाता है तो सारे के सारे लोग हाथ उठाकर अभिवादन करते हैं। देखें वीडियो-

ये सारे लोग टोक्यो स्थित शिबुया जिले के एक ऑडिटोरियम में इकट्ठा हुए थे। जिस नाम के 178 लोग इस ऑडिटोरियम में पहुंचे थे, वह नाम 'हिरोकाजू तनाका' है। यह कार्यक्रम 'एक ही नाम के लोगों की सबसे बड़ी सभा' नाम से आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम को अब वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। इससे पहले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जो नाम शामिल था, वह 'मार्था स्टीवर्ट्स' था। साल 2005 में अमेरिका में इस नाम के 164 लोग एक साथ आए थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article