वायरल न्यूज़

Viral Video: अपनी टांग गंवाने के बाद गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने पहुंचा यूक्रेनी डिफेंडर, सामने देखकर लड़की ने किया ऐसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 12:46 PM IST

Viral Video:वीडियो एक यूक्रेनी डिफेंडर की है, जिसने संघर्ष में अपनी एक टांंग गंवा दी है। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने जाता है। इसके बाद वहां जो होता है, उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यूक्रेनी डिफेंडर की एक टांग न होने के बाद भी उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर नहींं जाती है।

Image

यूक्रेनी डिफेंडर

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • यूक्रेनी डिफेंडर ने गंवा दी थी अपनी एक टांग
  • शादी के लिए किया प्रपोज तो प्रेमिका ने कर लिया स्वीकार

Viral Video: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 220 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य हमले शुरू किए थे। इसके बाद से लगातार दोनों देशोंं के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन का काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की आबादी का एक बड़ा हिस्सा देश छोड़कर चला गया है। वहीं, हजारों लोग इस युद्ध में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी यूक्रेन के सैनिक अपने देश की खातिर रूस से मुकाबले में पीछे नहीं हट रहे हैं। इस सबके बीच यूक्रेन से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है।

यह वीडियो एक यूक्रेनी डिफेंडर की है, जिसने संघर्ष में अपनी एक टांंग गंवा दी है। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने जाता है। इसके बाद वहां जो होता है, उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। कहते हैं कि सच्चा प्यार कभी छोड़कर नहीं जाता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। यूक्रेनी डिफेंडर की एक टांग न होने के बाद भी उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर नहींं जाती है। गर्लफ्रेंड ने अपने देश की सुरक्षा में अपनी टांग गवांने वाले ब्वॉयफ्रेंड का विश्वास टूटने नहीं दिया और उसका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूक्रेनी डिफेंडर को एक शख्स पकड़कर उसकी प्रेमिका के पास ले जाता है। वहींं प्रेमिका की आंखों पर पट्टी बांधकर बिठाया गया है। इन दोनों के चारों तरफ कई लोग नजर आ रहे हैं। इसके बाद डिफेंडर को सहारा देकर उसके घुटनों पर बिठाया जाता है। जब डिफेंडर अपने घुटनों पर बैठ जाता है तो प्रेमिका की आंखों की पट्टी खोली जाती है। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करता है। गर्लफ्रेंड भी खुशी-खुशी उसका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती है।

इसके बाद वहां मौजूद लोग इस पल को सेलिब्रेट करने लगते हैं। वीडियो को wedworldmagazine नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'यूक्रेनी डिफेंडर ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिये प्रपोज किया और उसने हां कहा। यह वीडियो लोगोंं को खूब पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article