वायरल न्यूज़

हवालात में बंद कर दिया तो डांस करने लगा लड़का, नजारा देख पुलिस भी कंफ्यूज हो गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 2, 2024, 11:09 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पुलिस ने लड़के को किसी अपराध के आरोप में हवालात में बंद कर दिया। मगर इस मुश्किल के बाद भी लड़का जरा भी उदास नहीं होता है। इसके उलट वो हवालात में ही डांस करने लगा।

Image

हवालात में बंद लड़के को देखकर डांस करने लगे दोस्त। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। मगर कभी-कभी कुछ वीडियोज देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जिसे किसी अपराध के आरोप में पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया है। लगता है थाने में बंद होने के बाद लड़का उदास होगा और रोने तक लग जाएगा।

हवालात में डांस करने लगा लड़का

मगर हैरान होंगे कि ऐसा कुछ नहीं होता है। लड़का इसके उलट ऐसा कुछ करता है कि खुद भी पुलिस कंफ्यूज हो गई। किसी के कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। लड़का हवालात में बंद होने के बाद जो कुछ करता है सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि पुलिसकर्मी ने जैसे ही उसे सलाखों के पीछे बंद किया, लड़का उदास होने के बजाय बहुत खुश होता है। वो इतना खुश होता है कि झूमकर डांस तक करता हुआ नजर आता है।

देखिए वीडियो

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है वो इससे भी ज्यादा मजेदार लगता है। इसमें देखेंगे कि लड़के के थाने में बंद होने की खबर मिली तो उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए। मालूम होता है कि दोस्त लड़के से मुलाकात नहीं कर पाते हैं। मगर उन्होंने जब उसे लॉकअप में डांस करते हुए देखा तो किसी की खुशी का ठिकाना ना रहा है। इधर लड़के को डांस करता देख उसके दोस्त भी सड़क पर डांस करने लगते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर 𝐌𝐫_𝐭𝐫𝐨𝐥𝐥𝐞𝐫𝐬𝐬𝐬 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article