वायरल न्यूज़

Video: पर्स छीनने आए थे चोर.. उल्टा लड़की ने ही लगा दिया चूना, लुटेरों की स्कूटी लेकर हो गई फरार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 02:34 PM IST

Viral Video:चोर बड़े इरादे से लड़की का पर्स लूटने आए थे। एक बार को लगता है कि वह अपने प्लान में कामयाब हो जाएंगे। दूसरी तरफ लड़की अपना दिमाग लगाती है और पर्स को उल्टी दिशा में फेंक आती है। जब चोर पर्स लेने जाते हैं तो लड़की उनकी स्कूटी लेकर फरार हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्स छीनने आए थे लुटेरे
  • खुद लड़की ने लगा दिया चूना
  • ले उड़ी चोरों की स्कूटी

Viral Video: आपने चेन स्नैचिंग और पर्स स्नैचिंग की कई घटनाएं सुनी होंगी। सोशल मीडिया पर भी स्नैचिंग के हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस बीच एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो एक लड़की और दो लुटेरों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चोर स्कूटी से आते हैं और सड़क से गुजर रही एक लड़की का पर्स छीनने की कोशिश करते हैं। इसके बाद लड़की ऐसा दिमाग चलाती है कि खुद चोरों की स्कूटी लेकर फरार हो जाती है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर बड़े इरादे से लड़की का पर्स लूटने आए थे। एक बार को लगता है कि वह अपने प्लान में कामयाब हो जाएंगे। वह लड़की का पर्स छीन भी लेते हैं और उसे लेकर फरार होने की फिराक में रहते हैं। इसी बीच लड़की अपना दिमाग लगाती है और पर्स को उल्टी दिशा में फेंक आती है। इसके बाद जब चोर पर्स लेने जाते हैं तो लड़की उनकी स्कूटी लेकर फरार हो जाती है। यहां तक कि लड़की चोरों से अपना पर्स भी छीन लेती है और लुटेरे हाथ मलते रह जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article