वायरल न्यूज़

Viral Video: मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन करने लगे ऐसा कांड! देखकर पंडितजी को भी आ गई होगी शर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 11:28 AM IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो में भरे मंडप में दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा करते दिखाई देते हैं, जिसे देखकर रिश्तेदारों को भी शर्म आ गई होगी। वीडियो में यह दृश्य लोग मजे ले-लेकर देख रहे हैं। कुछ लोगों को यह दृश्य रोमांटिक लग रहा है तो कोई इस पर मजे ले रहा है।

Image

दूल्हा-दुल्हन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मंडप में ही Kiss करने लगते हैं दूल्हा-दुल्हन
  • दूल्हा-दुल्हन का रोमांस देख हैरान रह जाते हैं रिश्तेदार
  • पंडितजी भी ऐसा देखकर हो गए होंगे दंग

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर दिल गदगद हो जाता है। वह कुछ वीडियो रोमांस से भरे होते हैं। जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के दिन अपने प्यार का इजहार करते दिखाई देते हैं। कई वीडियो में तो दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही रोमांटिक होते नजर आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने आते ही धूम मचा दी है और काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

मंडप में ही चालू हो जाते हैं दूल्हा-दुल्हन

वीडियो एक रोमांटिक दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में भरे मंडप में दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा करते दिखाई देते हैं, जिसे देखकर रिश्तेदारों को भी शर्म आ गई होगी। वीडियो में यह दृश्य लोग मजे ले-लेकर देख रहे हैं। कुछ लोगों को यह दृश्य रोमांटिक लग रहा है तो कोई इस पर मजे ले रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मडंप में बैठे हैं। इस दौरान पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्में पूरी करवा रहे होते हैं।तभी दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। इस दौरान दोनों के परिवार के सदस्य भी नजदीक ही बैठे होते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है, वैसे ही दुल्हन आगे बढ़कर दूल्हे के होठ चूम लेती है। यह देखकर सारे रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। यहां तक कि दूल्हा भी अपनी दुल्हन के इस हरकत से शरमा जाता है। वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जहां से वीडियो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। लोगों को दोनों दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वीडियो अब तक एक लाख लाइक्स बटोर चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article