वायरल न्यूज़

Viral Video: हनी सिंह के गाने पर दामाद ने दिखाया ऐसा स्वैग, स्टाइल देख फैन हो गए ससुर जी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2024, 02:16 PM IST

इंस्टाग्राम पर दामाद और ससुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा हनी सिंह के गाने पर अपना स्वैग दिखा रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

हनी सिंह के गाने पर दामाद का स्वैग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दामाद ने ससुर के सामने दिखाया स्वैग
  • हनी सिंह के गाने पर किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Son In Law Dance Video: शादी-विवाह का पर्व दो परिवारों के मिलन का होता है। एक खास रिश्ता दोनों परिवारों से जुड़ता है, जिंदगी भर के लिए अटूट रिश्ता बन जाता है। निभाने वाले इसे बड़ी शिद्दत से निभाते भी हैं। शादी में भी काफी मस्तियां देखी जाती है, इन्हीं में से एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो कमाल की है। इस वीडियो (Viral Video) में आप ससुर और दामाद की मस्ती देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में इंगेजमेंट के दौरान दामाद हनी सिंह के गाने पर डांस करता है और अपने ससुर के सामने गजब का स्वैग दिखाता है। हनी सिंह का यह गाना लव डोज है, अब तो आप समझ ही गए होंगे कि दामाद ने किस प्रकार का स्वैग दिखाया होगा। इस दौरान ससुर जी भी दामाद के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों का ये प्यारा सा काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

हनी सिंह के गाने पर दामाद का स्वैग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है अंकल जी डांस करने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दामाद और ससुर की वाइब मैच कर रही है। बता दें, इस वीडियो को 'dr.sukanya_97' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article