वायरल न्यूज़

Viral Video: खुराफाती शख्स ने बारात में किया ऐसा कांड, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे बाराती

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2024, 04:09 PM IST

ट्विटर पर बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसा कांड करता है, जिसके बाद सारे बाराती इधर-उधर भागने लगते हैं। आइए देखते हैं पूरा वीडियो..

Image

बारात में फायरक्रैकर के साथ नाचता दिखा शख्स (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारात में शख्स ने कर दिया कांड
  • फायरक्रैकर उठाकर करने लगा डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Procession Dance Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। हालांकि, ऐसा करने से जनहानि भी हो सकती है। इसलिए ऐसा कुछ आपके सामने नजर आए, तो जरा बचकर रहिए। वैसे वीडियो (Viral Video) की बात की जाए तो यह वीडियो किसी शादी का है, जिसके बारात में एक खुराफाती शख्स के चलते ऐसा देखने को मिला। ऐसे ही लोग शादियों में जाकर घरवालों की लुटिया डुबो देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सभी बाराती डांस करते हुए मस्ती मजाक कर रहे थे। तभी एक खुराफाती शख्स वहां चल रहे फायरक्रैकर को उठा लिया और सिर पर लेकर डांस करने लगा। पहले तो आसपास के लोगों को काफी मजा आ रहा था, लेकिन जैसे ही शख्स के हाथ से फायरक्रैकर छूटता है, वैसे ही लोगों को नानी याद आ जाती हैं। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

बारात में फायरक्रैकर के साथ नाचता दिखा शख्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे खुराफाती लोगों से ही बचना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को '@KARTIKMEENA05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.65 लाख से अधिक व्यूज और 1.2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article