वायरल न्यूज़

Watch: वोटों की गिनती के बीच बीजेपी कार्यालय में घुसा सांप, देखते ही कांप उठे लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 12:25 PM IST

कर्नाटक में वोटों की गिनती के बीच शिगांव में बीजेपी कार्यालय में एक सांप घुस गया, जिसे देखने के बाद पार्टी कार्यालय में हाहाकर मच गया। इस बीच रेस्क्यू कर सांप को बाहर निकाल लिया गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

बीजेपी कार्यालय में घुसा सांप (Image Credit : @ANI/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी कार्यालय में घुसा सांप
  • हो रही थी वोटों की गिनती
  • कार्यालय में मचा हाहाकार

Snake Enters BJP Office: आज कर्नाटक चुनाव में हुए वोटों की गिनती की जा रही है। ऐसे में कर्नाटक से ही एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए हैं और प्रशासन भी काफी अलर्ट हो गई है। दरअसल, राज्य के बीजेपी कार्यालय में एक सांप घुस गया, जिसे देखने के बाद कार्यालय में मौजूद सभी लोगों में हाहाकार का माहौल बन गया। ऐसे में सांप का रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।

दरअसल, मामला राज्य शिगांव का है, जहां सुबह-सुबह वोटों की गिनती के बीच बीजेपी कार्यालय में कहीं से एक सांप घुस आया। फिर होना क्या था..सांप को देख सबकी हवा टाइट हो गई, जिसके बाद काफी मशक्कत करनी पड़ी और सांप को पकड़ा गया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिसके वहां मौजूद सभी के जान में जान आई। हालांकि, इसके बाद कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

बीजेपी कार्यालय में घुसे सांप का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है ये अपना बकाया पैसा वसूलने गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि हे नाग देवता.. जहर तो बराबर उगल रही हूं लेकिन कुछ खास असर नहीं हो रहा.. कुछ कीजिए। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को ANI के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट '@ANI' से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article