वायरल न्यूज़

Viral Video: एक हाथ से एक साथ बना दी 15 तस्वीर, UP की लड़की का टैलेंट देख हैरान रह गई दुनिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 01:31 PM IST

Girl Make 15 Sketches Together: बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी इस लड़की का टैलेंट देखकर उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इस लड़की के आर्ट को चमत्कार कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लड़की को छात्रवृत्ति देने की बात की।

Image

टैलेंटेड गर्ल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया में बजा यूपी की लड़की का डंका
  • टैलेंट देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
  • एक हाथ से बनाई 15 महापुरुषों की तस्वीर

Girl Make 15 Sketches Together: इस दुनिया में बहुत सारे टैलेंटेड लोग होते हैं। कुछ लोगों का टैलेंट इतना जबरदस्त होता है, जिसे देखकर दुनिया भी हैरान रह जाती है। इन दिनों यूपी की एक लड़की के टैलेंट का डंका दुनियाभर में बज रहा है। दरअसल, इस लड़की ने एक साथ एक हाथ से 15 महापुरुषों का स्केच बनाकर सबको हैरान कर दिया है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी इस लड़की का टैलेंट देखकर उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इस लड़की को 'टैलेंटेड आर्टिस्ट' कहा है।

एक साथ बना दी 15 महापुरुषों की तस्वीर

आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने लकड़ी का एक फ्रेम बनाया और इसमें 15 पेन को ऐसे बांधा जिससे कि वह एक साथ चल सकें। इसके बाद लड़की व्हाइटबोर्ड पर स्केच बनाना शुरू करती है। आप देख सकते हैं कि लड़की कुछ ही मिनटों में 15 अलग-अलग महापुरुषों की तस्वीर एक साथ बना दी। लड़की स्केचिंग करती रहती है और अंत में जो रिजल्ट आता है, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबासाहेब अंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरीखे महापुरुषों का स्केच एक साथ बना दिया। लड़की का नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। लड़की ने असंभव काम को संभव कर दिखाया है। इस लड़की का नाम नूरजहां है।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह कैसे संभव? जाहिर है यह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है!' आनंद महिंद्रा ने इसके साथ ही कहा कि अगर कोई शख्स लड़की की इस उपलब्धि की पुष्टि करता है तो वह उसे प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़की को छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सहायता देने में खुशी होगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article