वायरल न्यूज़

Video: देसी बॉय ने रशियन गर्ल को दिया डांस का चैलेंज, फिर भोजपुरी गाना बजते ही गोरी मैम ने दे दी पटखनी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 22, 2024, 04:12 PM IST

Russian Girl Dance Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ देसी बॉय रील्स बनाते समय जबरदस्त डांस कर रहा होता है। वहीं एक रशियन गर्ल को पास में देखकर वह उसे भी डांस का चैलेंज दे बैठता है।

Image

रशियन गर्ल का डांस (इंस्टाग्राम)

Russian Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों लोगों के रील्स के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इंटरनेट पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी तरह का रील्स वीडियो बनाने को तैयार रहते हैं। आपने बहुत सारे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को पब्लिक प्लेस पर नाचते-गाते देखा होगा। इसी क्रम में एक देसी बॉय इंडिया गेट के सामने डांस करता दिखता है।

रशियन गर्ल का करारेदार डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ देसी बॉय रील्स बनाते समय जबरदस्त डांस कर रहा होता है। वहीं एक रशियन गर्ल को पास में देखकर वह उसे भी डांस का चैलेंज दे बैठता है। फिर क्या था, जैसे ही भोजपुरी गाना बनना शुरू होता है। रशियन गर्ल जबरदस्त ठुमके लगाने लगती है। यहां तक कि रशियन गर्ल अपने करारे डांस से देसी बॉय को भी मात दे देती है। वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि एक रशियन गर्ल इतना जबरदस्त डांस कर सकती है। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @harsh_tivari_dancer नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम हर्ष है। वह इस वीडियो में इंडिया गेट के सामने एक रशियन गर्ल के साथ डांस करते दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जहां हर्ष जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं, वहीं रशियन गर्ल भी अपने डांस से उसको मात दे देती है। दोनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने 'राजा जी' पर जमकर नाचते हैं। उनका यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article