Viral Video: आजकल हर किसी पर रील्स बनाने का भूत सवार नजर आता है। इस चक्कर में लोग अपनी सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रखते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा। वायरल वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो कहीं जाने के लिए बाइक बुक करती है। इसके बाद लड़की बाइक पर बैठकर जाने लगती है। आप देख पाएंगे कि लड़की बिना हेलमेट लगाए सफर के लिए निकल पड़ती है।
वीडियो इंटरनेट पर वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर बिना हेलमेट के बैठते ही लड़की अपना फोन निकाल लेती है। हद तो तब हो जाती है, जब लड़की अपने फोन से रील्स बनाने लगती है। लड़की का ऐसा करना उसके लिए भारी पड़ता है। आप देख सकते हैं कि आगे चलकर रैपिडो वाले की किसी के साथ टक्कर हो जाती है। इस टक्कर में लड़की धड़ाम से नीचे गिरती है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीचे बाइक से नीचे गिरते ही लड़की का पैर कहीं फंस जाता है। इसके बाद वह चिल्लाती नजर आती है, 'भैया मेरा पैर, मेरा पैर।' आप देख पाएंगे कि रैपिडो वाला ड्राइवर उसे उठाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर ने भी हेलमेट नहीं पहना होता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रील बना रही थी बाइक टैक्सी पर बैठकर, बाइक वाले ने ठोक दिया।'
