Heavy Chai Lover Video: चाय हर किसी को पसंद होती है। सुबह उठकर चाय की एक प्याली मिल जाए तो दिन खुशनुमा हो जाता है। कई लोग तो ऐसे हैं, जो अगर दिन में दो-चार कप चाय न पी लें तो उनसे रहा नहीं जाता है। भारत के लोगों को चाय बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें औरों से ज्यादा ही चाय पसंद होता है। इनको चाय पीना इतना पसंद होता है कि अच्छी चाय के लिए ये कई किलोमीटर दूर पहुंच सकते हैं। इन दिनों एक चाय लवर का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी दुकान पर चाय लेने आया था। इस शख्स को चाय इतनी ज्यादा पसंद थी कि एक कप पीने के बाद उसने दो कप चाय अलग खरीद ली थी। इसके बाद इस चाय को वह घर ले जाने लगा। इसके लिए उसने चाय को कप समेत अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख लिया। आप सोच रहे होंगे कि चाय को स्कूटी की डिग्गी में रखकर गाड़ी चलाने से पूरी चाय डिग्गी में ही पलट गई होगी। हालांकि, आप गलत हैं। देख सकते हैं कि डिग्गी में चाय की दोनों कप रखने के बाद शख्स स्कूटी को लेकर अपने घर तक आता है। देखें वीडियो-
अब जबकि वह अपने घर पहुंच चुका है तो स्कूटी की डिग्गी को खोलता है। यहां तक लोग बड़े ध्यान से देख रहे होते हैं। जिस तरह वह सड़क पर तेजी से स्कूटी चलाकर आया था और गड्ढों से उसकी स्कूटी गुजरी थी। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि उसकी चाय सुरक्षित बची होगी। हालांकि, जब वह स्कूटी की डिग्गी खोलता है और चाय की दोनों गिलास निकालता है तो लोग हैरान रह जाते हैं। आप देख सकते हैं कि उसकी चाय पूरी तरह सुरक्षित रहती है। इसके बाद एक गिलास वह खुद पीने लगता है और दूसरी गिलास अपने दोस्त को दे देता है। वीडियो को thebackbencherrs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
