Viral Video: प्लेस्कूल के बच्चों के एक ग्रुप ने बॉलीवुड फिल्म फिर हेरा फेरी के गाने 'ऐ मेरी जोहराजबीं' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जमशेदपुर के किड एकेडमी प्ले स्कूल के नन्हे कलाकारों ने हू-ब-हू मूल किरदारों की तरह कपड़े पहने और हर कदम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे 2006 की बॉलीवुड क्लासिक फिल्म की यादें ताजा हो गईं। बच्चों ने न केवल कोरियोग्राफी बल्कि मूल दृश्य की वेशभूषा, प्रॉप्स और एनर्जी का भी शानदार प्रदर्शन किया। वीडियो में जो लड़कियां दिख रही हैं उनके हाथ में झुनझुने थे, जो फिल्म के सटीक विवरण को दर्शाते थे।
बता दें कि, ऐ मेरी जोहराजबीं 2006 की बॉलीवुड क्लासिक फिल्म फिर हेरा फेरी का एक फेमस गाना है। इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी माइक के सामने मजेदार हरकतें करते हुए डांस करते हैं। हालांकि, परेश रावल के बाबूराव ने उस वीडियो में अपना खास कॉमेडी टच दिया है। रीक्रिएट किए गए इस वीडियो में भी नन्हे बाबूराव ने पूरी महफिल लूटने की कोशिश की है जिसमें वो काफी हद तक सफल भी रहा। चश्मा पहने, कंधे पर तौलिया लटकाए और मूल किरदार की उसी उन्मत्त ऊर्जा के साथ, छोटे बाबूराव ने उस सीन को पुन: जीवंत किया, जिसमें परेश रावल म्यूजिशियन के इर्द-गिर्द दौड़ते हैं और उनके इंस्ट्रयूमेंट्स को छेड़ते हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और रिमी सेन के नन्हे वर्जन ऑन-स्क्रीन एक्टर्स को मात देने में कामयाब रहे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'मैं अपने इंटरनेट बिल का भुगतान इसी कारण करता हूं। इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बाबू राव ने बेहतरीन अभिनय किया।' तीसरे यूजरे ने लिखा कि, 'बाबूराव ने शानदार प्रदर्शन किया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बाबू राव बहुत प्यारे हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'यह बहुत प्यारा था।' गौरतलब है कि, पिछले साल राजस्थान के सीकर में प्रिंस एजुकेशन हब के छात्रों द्वारा ऐगिरी नंदिनी का प्रदर्शन करने का एक वीडियो वायरल हुआ था । इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप में छात्रों को नवरात्रि के दौरान महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का जोश से जाप करते हुए दिखाया गया था । सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ऊर्जा की प्रशंसा की, कई लोगों ने इस प्रदर्शन को "रोंगटे खड़े कर देने वाला" बताया।
