Viral Video: सोशल मीडिया यूं तो कई लोगों म्यूजिक की शानदार परफॉर्मेंस देते हुए देखते होंगे, लेकिन इस बार एक बुजुर्ग की गिटार परफॉर्मेंस के वीडियो ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो में बुजुर्ग किसी ग्रुप के साथ बोनफायर पर बैठे हैं और वहां पर गाना गाते हुए दिख रहे हैं। बुजुर्ग शख्स ने गिटार की धुन के साथ बॉलीवुड फिल्म बाजीगर का 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं..' गाना गाकर लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स का दिल जीत लिया है। हालांकि इन अंकल के टैलेंट को देख कई युवा लड़के घबरा गए और इस घबराहट में उन्होंने ऐसी बात कही दी कि, उसे सुनकर लड़कियां तगड़ी मौज ले रही हैं।
लड़कों का हो गया Moye Moye
गिटार बजाते हुए साथ में शानदार गाना गाकर बुजुर्ग ने सभी को चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो bharatsingers नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोनफायर पर कैसे अंकल जी अपनी गाने और गिटार के साथ मस्त हैं। उनके इस निराले अंदाज ने कई युवा लड़कों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, वीडियो के टॉप कैप्शन में लिखा है कि, 'अंकल चिल! हमारी गर्लफ्रेंड भी इंस्टाग्राम पर हैं।' वहीं, वीडियो के मुख्य कैप्शन में लिख है कि, 'अंकल जी ने अपने कॉलेज में कई लड़कियों को डेट किया होगा।' बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई तुम किधर थे इतने दिन से।' दूसरे ने लिखा कि, 'वाह उस्ताद जी।' वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि, 'जोश और जज्बा ऐसा ही होना चाहिए।' इसी तरह से कई यूजर्स अपने कमेंट्स भेज रहे हैं जिन्हें लोग लाइक भी कर रहे हैं।
