वायरल न्यूज़

बाबा को हल्के में ले रहे थे जिम वाले लड़के, अगले ही पल दिखाया ताकत का ऐसा नमूना कि सबकी बोलती हो गई बंद

जिम में पहुंचे एक साधु बाबा का हुलिया देख लड़के उनका मजाक उड़ा रहे थे लेकिन जब बाबा जी ने भारी वजन उठाकर दिखाया तो उन लड़कों की बोलती बंद हो गई।

Image

जिम में वजन उठाते साधु बाबा (X/@Bahubali_IND2)

जरूरी नहीं कि ताकतवर होने के लिए लंबा-चौड़ा शरीर होना चाहिए। कई बार आपने देखा होगा कि सिंगल हड्डी-पसली वाला आदमी भी अपनी ताकत से लोगों को हैरानी में डाल देता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक छरहरे बदन के साधु बाबा ने जिम में अपनी ऐसी ताकत दिखाई कि लोग बस उन्हें ही देखते रह गए।

जिम में पहुंचे साधु बाबा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साधु बाबा एक जिम में पहुंचे हुए हैं। जहां जिम करने वाले लड़के उन्हें भारी वजन उठाने के लिए चुनौती दे रहे हैं। पहले तो साधु बाबा एक हाथ से उस वजन को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब उनसे वह वजन नहीं उठता तो फिर लड़के उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। ऐसे में साधु बाबा एक बार फिर से कोशिश करते हैं और इस बार वे अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं।

बाबा ने उठाया ऐसा वेट कि देखते रह गए लोग

वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि साधु बाबा अपने दोनों हाथों से उस वजन को बड़े ही आराम से उठा लेते हैं और उस वजन को वे कोई एक बार नहीं बल्कि कई बार उठाते दिखते हैं। यह देख जिम में मौजूद लड़के हैरान रह जाते हैं। जो लड़के अब तक बाबा का मजाक उड़ा रहे थे, अब उनकी ताकत देख उन लड़कों की बोलती बंद हो गई। शायद उन लड़कों ने एक ब्रह्माचारी की ताकत को नजरअंदाज कर दिया था।

लोगों ने साधु बाबा की ताकत का लोहा माना

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Bahubali_IND2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 14 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ब्रह्मचर्य में बहुत शक्ति है। जयतु सनातन धर्म।" दूसरे ने लिखा, "इनको क्या पता कि ब्रह्मचर्य की पावर क्या होती है, इनको सिर्फ प्रोटीन का डब्बा खाने आता है।" तीसरे ने लिखा, "कभी भी बढ़िया साधु संतों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, इंसान को पता नहीं साधु के रूप में कौन हो।" चौथे ने लिखा, "किसी का कपड़ा देखकर उसकी क्षमता का आकलन कभी नहीं करना चाहिए। बाह्य आवरण तो एक दिखावा होता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article