अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ईरान से पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई होती थी। मगर अब युद्ध में फंसे ईरान ने अपना स्ट्रेट ऑफ होमबुर्ज बंद कर दिया है। जिससे दुनिया में तेल की आवाजाही पर पाबंदी लग गई है। अब ऐसे में पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचने के लिए लोग पहले से ही अपना इंतजाम कर ले रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दखा जा सकता है कि कुछ लोग पेट्रोल पंप पर एक पानी की टंकी में डीजल भरवा रहे हैं।
वीडियो में पेट्रोल पंप पर पानी की टंकी में डीजल भरवाते दिखे लोग
वायरल वीडियो में पेट्रोल पंपकर्मी को पानी की टंकी में डीजल भरते हुए दिखा जा सकता है। इस दौरान एक शख्स अपने मोबाइल में इसका वीडियो बना रहा है। शख्स मोबाइल के कैमरे का फोकस जब पेट्रोल के रीडिंग मीटर पर ले जाता है तो मीटर पर दिखता है कि अब तक 66 हजार 758 रुपए का डीजल टंकी में भरा जा चुका है। साथ ही कुल 762 लीटर से ज्यादा डीजल भरा जा चुका है।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @manz39754 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों के कमेंट भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लोगों में डर का माहौल बन गया है क्योंकि तेल नहीं मिलने से पूरी जीवन की चक्र ही रुक जाएगी इसलिए लोग अभी से उसे स्टॉक कर रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "760 लीटर भाई ये तो ट्रक नहीं पूरा परिवार का 6 महीने का प्लान लग रहा है, Hormuz बंद, क्रूड $80+ क्रॉस अब तो लगता है पेट्रोल पंप वाले भी सोच रहे होंगे अरे यार हमारा स्टॉक कहाँ जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
