वायरल न्यूज़

ऐसे ही नहीं हो जाता प्री-वेडिंग फोटोशूट लाडले, फोटोग्राफर को कितनी बेलनी पड़ती हैं पूरियां, इस Video में पता चल जाएगा

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक फोटोग्राफर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है, वह आप इस वायरल वीडियो में अच्छी तरह समझ सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर एक कपल को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए तरह-तरह के पोज बताते नजर आ रहा है।

Image

प्री वेडिंग फोटोशूट कराते हुए कपल (X/@desimojito)

शादियों में आजकल प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन तेजी से बढ़ा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने की फिराक में कई तरह के इंतजाम करता है। जहां प्री-वेडिंग फोटोशूट शादी की एक रस्म की तरह ही हो गया है लेकिन ये प्री-वेडिंग फोटोशूट इतनी आसानी से नहीं हो जाता। इसे करवाने के लिए पैसे तो लगते ही हैं साथ में जो मेहनत लगती है सो अलग। हाल में इस बात को सही साबित करती प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अच्छे प्री-वेडिंग फोटोशूट का अल्बम बनाने के लिए फोटोग्राफर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

कपल को पोज समझा रहा था फोटोग्राफर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट चल रहा होता है। इस दौरान फोटोग्राफर कपल को प्री-वेडिंग फोटोशूटके लिए तरह-तरह के पोज समझाते नजर आ रहा है। इसके लिए वह खुद को एक मॉडल की तरह पेश कर रहा है और कपल को उन सभी पोज के बारे में बता रहा है, जिससे उनकी फोटो शानदार आए। इस दौरान वह कभी दूल्हे के साथ चिपककर पोज देता दिखता है तो कभी कार के साथ चिपकते हुए दुल्हन को सारे पोज समझाते नजर आ रहा है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि फोटोग्राफर द्वारा इन पोज को बताने के बाद तस्वीर कितनी सुंदर और मनमोहक आई है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 28 लाख लोगों ने देखा और 24 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "यह फोटोग्राफर अपने काम के प्रति कितना डेडिकेटेड है, वह इस वीडियो में साफ दिख रहा है।" दूसरे ने लिखा, "भाई तो बिल्कुल किरदार में ही घुसता जा रहा है।" तीसरे ने लिखा, "फोटोग्राफर दुल्हन से भी ज्यादा अच्छा पोज दे रहा है।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपने जॉब के प्रति फोटोग्राफर के डेडिकेशन और गंभीरता की खूब तारीफ की है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article