बिजनेस

JIO IPO : पैसा रखें तैयार, ₹1119 का मिलेगा एक शेयर, सबसे बड़े IPO में अगले सप्ताह निवेश का मौका

देश के सबसे बड़े IPO की टाइमलाइन क्लियर हो गई है। इश्यू अगले सप्ताह 21 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खलेगा। शेयर का प्राइस बैंड भी तय हो गया है। अपर प्राइस बैंड पर एक शेयर ₹1119 में मिलेगा।

Image

अगले सप्ताह निवेश का मौका

Jio Platforms IPO Price Band: शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO की टाइमलाइन और प्राइस बैंड फिक्स कर दिए हैं। इश्यू 21 अक्टूबर से आम लोगों के निवेश के लिए खुलेगा और प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया है।

यानी IPO में एक शेयर के लिए अधिकतम ₹1,119 चुकाने होंगे। देश के इस सबसे बड़े IPO में निवेश का मौका अगले सप्ताह मिलने जा रहा है। जियो प्लेटफॉर्म्स इस इश्यू के जरिए ₹30,213 करोड़ तक जुटाने की तैयारी में है। IPO में बोली लगाने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी और निवेशकों के पास 23 अक्टूबर तक आवेदन का मौका रहेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इश्यू भारत के IPO Market की सबसे बड़ी ऑफरिंग बनने जा रहा है।

21 अक्टूबर से शुरू होगी निवेश की दौड़

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO बुधवार, 21 अक्टूबर को खुलेगा। यह शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को होगी। कंपनी ने IPO के तहत अधिकतम 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बनाई है। ₹1,065 के निचले प्राइस बैंड पर इश्यू का आकार ₹28,755 करोड़ और ₹1,119 के ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹30,213 करोड़ होगा।

₹13,428 में मिलेगा एक लॉट

निवेशकों को इस IPO में आवेदन करने के लिए न्यूनतम 12 शेयरों की बोली लगानी होगी। इसके बाद 12 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

IPO की डिटेल जानकारी

IPO की डिटेलजानकारी
प्राइस बैंड₹1,065–₹1,119 प्रति शेयर
न्यूनतम लॉट12 शेयर
एक लॉट की कीमत₹12,780–₹13,428
इश्यू साइज₹30,213 करोड़ तक
IPO खुलने की तारीख21 अक्टूबर 2026
IPO बंद होने की तारीख23 अक्टूबर 2026
संभावित लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹13,428 लगाने होंगे। वहीं, निचले प्राइस बैंड पर एक लॉट की कीमत ₹12,780 होगी। ध्यान रहे कि यह आवेदन की रकम है, लिस्टिंग पर मुनाफे की गारंटी नहीं।

टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

जियो प्लेटफॉर्म्स का इश्यू साइज इसे भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बना सकता है। अभी यह रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम है, जिसने 2024 में करीब ₹27,859 करोड़ का IPO पेश किया था। वहीं, पिछले महीने NSE ने ₹22,569 करोड़ जुटाए थे। जबकि, इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 2022 में करीब ₹20,557 करोड़ का IPO लाया था। इस तरह जियो का आईपीओ इन तीनों से बड़ा है।

कैसा होगा इश्यू का स्ट्रक्चर?

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। इसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचने के बजाय कंपनी नए शेयर जारी करेगी। इसलिए IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को मिलेगी। कंपनी की योजना IPO से जुटाए गए शुद्ध पैसे में से अधिकतम ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल उधारी चुकाने या समय से पहले उसका भुगतान करने में करने की है। यह कर्ज मुख्य रूप से रिलायंस जियो इन्फोकॉम से जुड़ा है। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

रिलायंस के शेयरहोल्डर और कर्मचारियों को भी मौका

इस IPO में पात्र रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं। वहीं, पात्र कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का आरक्षण रखा गया है। कर्मचारियों को IPO के प्राइस बैंड पर प्रति शेयर ₹54 की छूट भी मिलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए आरक्षण की पात्रता संबंधी रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 रखी गई है। हालांकि, आरक्षित कोटे में आवेदन करने से शेयर आवंटन की गारंटी नहीं मिलती।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article