वायरल न्यूज़

मैच में कमर हिला रही थीं चीयरगर्ल्स, थोबड़े पर लात मारते हुए अंपायर ने मारी वाइल्ड कार्ड एन्ट्री

गांव में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई।

Image

डांस करतीं चीयरगर्ल्स (X/@gharkekalesh)

IPL का क्रेज गांवों तक भी पहुंच गया है। लोग IPL के तर्ज पर ही गांवों के खेत में अच्छे-खासे स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं। इतना ही नहीं मनोरंजन के लिए चीयरगर्ल्स भी बुलाई जा रही हैं। जो गांव के टूर्नामेंट्स में भी IPL का जोरदार तड़का लगा रही हैं। हाल में ऐसे ही गांव के एक मैच के वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चीयरगर्ल्स का डांस देख अंपायर भी अपना होश खो बैठे और इतने जोश में आ गए कि ताव-ताव में उन्होंने एक चीयरगर्ल के थोबड़े पर लात दे मारी।

स्टंट के चक्कर में अंपायर ने चीयरगर्ल को दे मारी लात

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैच के दौरान चीयरगर्ल्स डांस कर रही हैं। पीछे तेज आवाज में गाना बज रहा है। तभी होती है मैच के अंपायर की एंट्री, जो पूरे जोश में स्टंट करते हुए स्टेज पर आते हैं। अंपायर का यह जोश एक चीयरलीडर को भारी पड़ गया। अंपायर स्टंट करते हुए जैसे ही गुलाटी मारकर स्टेज पर आता है, इसी दौरान एक चीयरलीडर के चेहरे पर वह जोरदार किक दे मारता है। किक पड़ते ही चीयरगर्ल स्टेज से नीचे गिर पड़ती है।

पूरी एनर्जी के साथ डांस करते दिख अंपायर

इधर, अंपायर को पूरी एनर्जी के साथ दूसरी चीयरलीडर के साथ जमकर कमर हिलाते हुए देखा जा सकता है। अंपायर को देख ऐसा लग रहा है जैसे उसे इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ा कि अभी-अभी उसने एक चीयरगर्ल को तेज लात मारी है। वहीं, चीयरगर्ल भी अपने परफॉर्मेंस के लिए दोबारा उठ खड़ी होती है और वह फिर से डांस करने लगती है। एक बार फिर से स्टेज पर तहलका मच जाता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 89 हजार लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने हंसी वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया तो कई लोगों ने उस चीयरलीडर के प्रोफेशनलिज्म को सलाम किया। जो चोट लगने के बाद भी डांस करती रही। वही कुछ लोगों ने अंपायर की एंट्री और चीयरलीडर्स के डांस की खूब तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article