वायरल न्यूज़

दिल्ली मेट्रो के बाद अब रेलवे स्टेशन की बारी, 'लेके पहला पहला प्यार..' गाने पर लड़की ने मचाया तहलका..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 09:31 AM IST

दिल्ली मेट्रो के बाद अब रेलवे स्टेशन पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'लेके पहला पहला प्यार..' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो के बाद रेलवे स्टेशन हुआ वायरल
  • लड़की ने किया जबरदस्त डांस
  • 'लेके पहला पहला प्यार..' पर मचाया तहलका

Girl Dancing On Railway Station: अभी हाल ही में दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा में बना रहा है। एक के बाद एक वीडियो दिल्ली मेट्रो के सामने आए, जो काफी वायरल हुआ है। इस बीच अब एक वीडियो रेलवे स्टेशन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसके डांस मूव्स को देखने के बाद आप उसके दीवाने हो जाएंगे। इतना ही नहीं, लड़की के प्रोफाइल के अनुसार वह खुद को एक प्रोफेनशल डांसर बताती है और उसके डांस वीडियोज भी काफी बेहतरीन है।

वैसे.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आखिर किस प्रकार से लड़की रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही है और 'लेके पहला पहला प्यार..' गाने पर तहलका मचा रही है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है, जिसकी लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं तो वही कुछ लोग इस डांस को देखने के बाद उस पर जुर्माना लगाने की भी बात कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी जबरदस्त डांस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि नहीं-नहीं स्टेशन पर आग नहीं लगाना, फिर मैं मुंबई कैसे आ पाऊंगा। इसके अलावा, इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_theshreyasingh_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article