वायरल न्यूज़

बीच राह सड़क पर ही गैस चूल्हा रखकर खाना बनाने लगा परिवार, Video देख आप भी पीट लेंगे अपना माथा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देख हर कोई दंग है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि ऐसी स्थिति में किसी को क्या ही कहा जाए।

Image

हाईवे पर खाना बनाते दिखा कपल (X/@Nalanda_index)

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो ही जाता है, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो यह दोनों काम कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद तो पहले आप हंसेंगे और फिर आप कुछ सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

सड़क किनारे खाना बनाते दिखा परिवार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाईवे पर रोड साइड एक कार खड़ी है। कार एक कपल की है, जो अपने वाहन को साइड में लगाकर सड़क किनारे ही पूरा किचन सेट कर बैठा है। बगल में बैठा छोटा बच्चा खेल रहा है। इस परिवार को देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो वे किसी पिकनिक स्पॉट पर आए हुए हों या फिर वे रोड पर नहीं, बल्कि अपने घर की किचन में खाना बना रहे हों। कार की डिग्गी खुली हुई है। उसमें से उन्होंने अपनी पूरी रसोई का सामान जैसे गैस सिलेंडर, चूल्हा, कढ़ाई, बेलन, चकला… निकाल रखा है। पत्नी सड़क किनारे बैठकर आटा गूंथ रही हैं, जबकि पति पास में ही खड़ा है।

कपल का जवाब सुन आप भी पीट लेंगे अपना सिर

वीडियो में पति अपनी पत्नी से कहता है कि वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं कि रोड पर खाना नहीं बनाना चाहिए। लोगों का ध्यान भटक जाएगा। इस पर पत्नी रोटी बेलते हुए बोलती है कि हमें भी पता है कि रोड पर खाना नहीं बनाना चाहिए, लेकिन हम जहां खाना बना रहे हैं वह पूरा रेस्ट एरिया है और पूरा रोड उस तरफ है। यह पूरा एरिया रुकने और खाना बनाने के लिए ही है। वीडियो में कपल का यह जवाब सुनकर पूरा सोशल मीडिया हैरान रह गया।

वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग इस वीडियो को देख हैरान भी हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बौछार भी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “भारत में Civic Sense आयातित माल है, ये सिर्फ कुछ लोग ही अफोर्ड कर पाते हैं।” दूसरे ने लिखा, “रेस्ट एरिया समझ लिया, अब एम्बुलेंस एरिया भी समझ में आ जाएगा।” तीसरे ने लिखा, “इनके लिए हाईवे पर लेन मार्किंग नहीं, गैस पाइपलाइन दिखती है शायद।” चौथे ने लिखा, “अगली बार ये लोग सड़क पर ही बेड लगाकर सोएंगे और कहेंगे कि अरे, ये तो स्लीपिंग एरिया है भाई!”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article