Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों दंग रह जाते हैं। इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video) को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि शख्स की हरकत पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं और वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो (Ajab Gajab Video) को किसी मेट्रो ट्रेन में शूट किया गया है। वीडियो ( Trending Video) में आप देख सकते हैं मेट्रो के अंदर काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। तभी एक शख्स टॉवेल पहनकर मेट्रो के अंदर घुस जाता है। शख्स को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। बड़ी बात ये है कि शख्स टॉवेल में मेट्रो के अंदर इधर-उधर घूमने लगता है और अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। कभी यात्रियों को अजीबोगरीब नजर से देखता है, तो कभी खुद को शीशे में देखकर बाल संवारने लगता है। जिस तरह से शख्स हरकत करता है, उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही थी। वहीं, कुछ लोग हैरान भी हो रहे थे।
ऐसा कौन करता है भाई...
वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे क्या आदमी है ये। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mohitgauhar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ का कहना है कि ये कौन सा शौक है भाई। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
