वायरल न्यूज़

Viral Video: तरबूज चुराने के लिए शख्स ने नाले का किया ऐसा इस्तेमाल, 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन भी हो जाएंंगे फेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:36 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर तरबूजों को चुराने के लिए जबरदस्त दिमाग लगाता है। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह वह ठीक उसी प्रकार से ले जाता है, जैसे 'पुष्पा' फिल्म में चंदन की लकड़ियों को ले जाया गया था। दरअसल, इन तरबूजों को एक चोर किसी खेत से चोरी करता है।

Image

तरबूज का वीडियो (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • तरबूज चोरी करने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाता है चोर
  • 'पुष्पा' फिल्म का जबरदस्त सीन आ जाएगा याद

Viral Video: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' की खुमारी लोगों पर अभी भी छाई हुई है। इसके डायलॉग से लेकर गानों तक का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसी क्रम में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर तरबूजों को चुराने के लिए जबरदस्त दिमाग लगाता है। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह वह ठीक उसी प्रकार से ले जाता है, जैसे 'पुष्पा' फिल्म में चंदन की लकड़ियों को ले जाया गया था।

वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले में पानी बह रहा है। वहीं इस पानी में बहुत सारे तरबूत बहते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इन तरबूजों को एक चोर किसी खेत से चोरी करता है। अब अगर वह इन्हें सड़क के सहारे ले जाता तो पकड़ा जाता। इसलिए वह इन्हें दूसरी जगह पर पहुंचाने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तरबूज नाले के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान पर बड़ी ही आसानी से पहुंच जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आ जाएगी 'पुष्पा' फिल्म की याद

वीडियो pazandatv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जून अपनी फिल्म 'पुष्पा' में पुलिस की रेड के समय चंदन की लकड़ी को बचाने के लिए उसे नदी के पानी में बहा देते हैं। यह सीन फिल्म में खूब पसंद किया गया था। इसी तरह यह चोर साफ पानी के नाले में भारी संख्या में तरबूजों को एक जगह से दूसरी जगह बहाकर ले जाता है। इस जुगाड़ू वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लोट-पोट हो गए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article