वायरल न्यूज़

Shocking Video: ट्रेन के इंजन की छत पर लेटकर यात्रा करता दिखा युवक, लोग बोले- गिरते ही सीधा यमलोक पहुंचोगे

Shocking Video: वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन की इंजन पर लेटकर यात्रा करता नजर आ रहा है। वीडियो से पता चल रहा है कि यह ट्रेन बांग्लादेश की है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

ट्रेन स्टंट (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: रील्स बनाने और वायरल होने के चक्कर में आज कल के युवा अपनी सुरक्षा को पूरी तरह से ताक पर रख दे रहे हैं। इस दौरान वह यह भी नहीं सोचते हैं कि अगले पल उनकी जान भी जा सकती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी जान जोखिम में डालकर ये लोग वीडियो भी बनाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहे युवक की इंटरनेट यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन की इंजन पर लेटकर यात्रा करता नजर आ रहा है। वीडियो से पता चल रहा है कि यह ट्रेन बांग्लादेश की है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में दिख रहा युवक इस यात्रा को रोमांचक बता रहा है। सबसे पहले देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-

आप देख पाएंगे कि युवक चलती ट्रेन के ऊपर लेटा हुआ है। एक हाथ से उसने मोबाइल पकड़ा है और एक हाथ से ट्रेन पकड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान अगर उससे थोड़ी सी भी गलती हो जाए, तो उसका हाथ छूट जाएगा। इसके बाद वह तेज रफ्तार ट्रेन से सीधे नीचे चला जाएगा। आप देख पाएंगे कि ट्रेन काफी तेज गति से चल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यह जोखिम भरा स्टंट कर रहा है। वीडियो को rahul_baba_ki_masti_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article