Stunt Video: सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। आपने कई बार सर्कस में साइकिल से स्टंट करने की कला देखी होगी। साइकिल से स्टंट करने वाला शख्स इस दौरान गजब की कला दिखाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टंटमैन ऐसी गजब की कलाकारी दिखाता है, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। आप देख सकते हैं कि स्टैंटमैन बिना लड़खड़ाए लकड़ी के पोल पर साइकिल को एक टायर पर खड़ा कर देता है।
साइकिल से जबरदस्त स्टंट
यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दर्शकों के होश उड़ गए हैं। आप देख सकते हैं स्टंटमैन साइकिल लेकर जमीन पर खड़ा है। वह साइकिल को पोल पर चढ़ाने के बारे में सोचता है। इसके बाद वह आश्चर्यचकित तरीके से साइकिल से जंप लगा देता है। आपको देखकर हैरानी होगी कि एक ही बार में स्टंटमैन साइकिल को लकड़ी के पोल पर फंसा देता है। इसके बाद धीरे-धीरे करके साइकिल के पिछले टायर को पोल पर पहुंचा देता है। वह अंत में साइकिल के पिछले टायर के सहारे पोल पर खड़ा हो जाता है। देखें वीडियो-
हैरान कर देने वाला स्टंट
वीडियो को @Osmpeoples नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले दिख रहा है कि साइकिल सवार लोगों की भीड़ के बीच खड़ा है। वह अचानक अपनी साइकिल को जंप मारकर लकड़ी के पोल पर खड़ा कर देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह किसी तरह का सहारा भी नहीं लेता है। हालांकि, इस दौरान उसके आसपास और लोग भी खड़े रहते हैं जिससे कि कहीं वह गिर ना जाए। अंत में यह स्टंट सफल होता है। शख्स पहले आगे के टायर पर साइकिल को खड़ा करता है, फिर पीछे के टायर के सहारे पोल पर खड़ा हो जाता है। जैसे ही वह पीछे के टायर के सहारे साइकिल पर खड़ा होता है, वहां मौजूद लोग ताली पीटने पर मजबूर हो जाते हैं।
