Heavy Driver Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स कम जगह पर इस तरह गाड़ी घुमा रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। इस नजारे को देखने के बाद तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।
इन दिनों हेवी ड्राइवर का काफी ट्रेंड चल रहा है। दरअसल, कई लोग तंग गलियों, सड़कों पर खतरनाक अंदाज में गाड़ी को मोड़ते हुए नजर आते हैं। जिस अंदाज में ये ड्राइवर गाड़ियों को मोड़ते हैं, वो काफी खतरनाक होता है। क्योंकि, अगर थोड़ी सी चूक हुई तो बड़ी घटनाएं भी घट सकती है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही दिखेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कम जगह में ड्राइवर गाड़ी को घुमाने की कोशिश कर रहा है। ड्राइवर को बिल्कुल ही डर नहीं लग रहा है और वो आराम-आराम से गाड़ी को घुमा रहा है। कई लोग तो ड्राइविंग स्किल्स देखकर दंग रह गए। इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
29 सेकेंड के इस वीडियो (Shocking Video) को देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। हो सकता है कई लोगों को इस नजारे पर यकीन ना हो रहा हो। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 21 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, साढ़े तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 44 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि भाई ने मौज करा दी।
