वायरल न्यूज़

Shocking Video: खेत में दिखा तेंदुआ तो भागने की बजाय फोन निकालकर सेल्फी लेने लगा शख्स, फिर जो हुआ..

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ किसी गांव के एक खेत में पहुंच जाता है। इस दौरान एक युवक जैसे ही तेंदुए को खेत में देखता है, वहां से भागने की बजाय वह उसके पास पहुंच जाता है।

Image

तेंदुए के साथ सेल्फी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: शेर-चीता और तेंदुआ जंगल के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक माने जाते हैं। शेर-चीता और तेंदुआ को अपने सामने देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। जहां एक तरफ शेर और चीता ज्यादातर जंगल में ही दिखाई देते हैं। वहींं कई बार तेंदुआ इंसानी इलाकों में भी पहुंच जाता है। जैसे ही लोगों को तेंदुआ दिखाई देता है, लोग डरकर वहां से भागने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपने आपको इतना दिलेर समझते हैं कि खूंखार शिकारी से भी नहीं डरते हैं।

वीडियो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपके छक्के छूट जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ किसी गांव के एक खेत में पहुंच जाता है। इस दौरान एक युवक जैसे ही तेंदुए को खेत में देखता है, वहां से भागने की बजाय वह उसके पास पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि तेंदुए के पास पहुंचकर वह शख्स अपने पैंट की जेब से मोबाइल निकालता है। इससे बाद जो करता है, वैसा सोचकर भी आप कांप उठेंगे। देखें वीडियो-

देखा जा सकता है कि शख्स फोन निकालकर अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करता है और तेंदुए के साथ सेल्फी लेने लगता है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब तेंदुआ खुद शख्स से डरता नजर आता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर chennai_seigai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article