Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों के कई तरह के व्लॉग वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक जापानी व्लॉगर के व्लॉग का वीडियो काफी वायरल हुआ है। जापान का ये व्लॉगर टोक्यो में भारतीय भोजन का स्वाद चख रहा है, जिसकी हिन्दी बोलने की स्टाइल और आउटफिट (वेशभूषा) ने कई यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस व्लॉगर ने हिंदी में ही सभी भारतीय फूड आइटम्स का रिव्यू किया।
@koki_shishido की रील में व्लॉगर कहता है कि उसने टोक्यो में 24 घंटे भारतीय भोजन खाने का चैलेंज लिया है। उसका पहला पड़ाव निशि-कसाई इलाका है, जिसके बारे में वह कहता है कि इसे 'टोक्यो का मिनी इंडिया' कहते हैं। इस भारतीय रेस्तरां में जाकर वो छोले भटूरे और पानीपूरी का ऑर्डर देता है। हालांकि, कीमतें सुनकर वो चौंक जाता है और कहता है कि, 'थोड़ा महंगा हो गया भाई।'बता दें कि, छोले भटूरे की प्लेट की कीमत 1200 येन (लगभग 660 रुपये) और पानीपूरी की कीमत 770 येन (लगभग 425 रुपये) थी। व्लॉगर बताता है कि, मुंबई में आपको पानी पूरी केवल 20 रुपये में मिल सकती है। फिर भी, वे कहता है 'छोले भटूरे वाकई बहुत स्वादिष्ट थे। बहुत अच्छा लगा।'
मील एन्जॉय करने के बाद व्लॉगर और उसके साथी एक देसी किराना की दुकान पर गए। उन्होंने वहां समोसा और गुलाब जामुन का स्वाद लिया। उन्होंने बाद वाले को दुनिया का सबसे मीठा भोजन कहा क्योंकि उन्हें मिठास का स्तर उनके स्वाद के लिए बहुत अधिक लगा। इसके बाद, दोनों एक प्रसिद्ध भारतीय रेस्तरां में रात के खाने के लिए गए, जहां उन्होंने नॉर्थ इंडियन फूड का स्वाद लिया। उन्होंने अलग-अलग ग्रेवी के साथ अनलिमिटेड नान का आनंद लिया।
कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने उनकी भाषा कौशल की सराहना की और दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। अन्य लोग भारतीय व्यंजनों की कीमतों को जानकर चौंक गए। वीडियो ने वास्तव में ऑनलाइन बहुत रुचि प्राप्त की है।
