वायरल न्यूज़

Viral Video: साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आई भारतीय महिला, शॉट देखकर लोग बोले- लेडी विराट कोहली

Viral Video: वीडियो में एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आ रही है। महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते देख लोग हैरान हैं। हालांकि, यह महिला किसी टूर्नामेंट में नहीं बल्कि नेट में साड़ी पहनकर क्रिकेट खेल रही है।

Image

साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती दिखी महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में क्रिकेट को लोग धर्म की तरह मानते हैं, वहीं क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजा जाता है। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के सामने पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं। जिससे वह वर्ल्डकप जैसी प्रतियोगिता में देश को जीत दिलाएं। भारत में न सिर्फ पुरुष क्रिकेट बल्कि महिला क्रिकेट भी काफी पॉपुलर है। हालांकि, क्रिकेट खेलने के लिए एक ड्रेस निर्धारित है। आपने देखा होगा कि खिलाड़ी लोअर और टीशर्ट पहनकर क्रिकेट खेलते हैं।

साड़ी पहनकर महिला ने खेली क्रिकेट

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आ रही है। महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते देख लोग हैरान हैं। हालांकि, यह महिला किसी टूर्नामेंट में नहीं बल्कि नेट में साड़ी पहनकर क्रिकेट खेल रही है। महिला ने खुद अपना वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। महिला क्रिकेट खेलने के दौरान जो शॉट्स मार रही है, उसे देख लोगों ने उसे लेडी विराट कोहली तक कह डाला है। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर स्नेहा रानी नाम की महिला ने अपने अकाउंट @sneha_ranii34 पर शेयर किया है। आपन उनके अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो देख सकते हैं जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेल रही हैं। बता दें कि स्नेहा क्रिकेट की काफी शौकीन हैं और अच्छा क्रिकेट खेलती दिखती हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article