Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार ऐसी ऊटपटांग हरकतें कर जाते हैं, जिससे दूसरों को परेशानी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की अपने हाथ में आग लेकर आती है और बीच सड़क पर कुछ ऐसा करने लग जाती है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि अपनी मौज मस्ती के चक्कर में लोग दूसरों को खतरे में डाल देते हैं।
खतरनाक वीडियो हुआ वायरल
आप देख सकते हैं कि एक लड़की बीच सड़क पर आग के साथ खतरनाक स्टंट दिखाने लगती है। दरअसल, वह एक हाथ में मशाल और एक हाथ में पेट्रोल लेकर आती है। इसके बाद बीच सड़क पर पेट्रोल का घेरा बनाकर उसमें आग लगा देती है। इसके बाद लड़की इस आग के बीच में झूम-झूमकर नाचने लगती है। लड़की का ऐसा अजीबोगरीब डांस देखकर वहां से गुजर रहे लोग डर जाते हैं। आप देख सकते हैं कि कई लोग सड़क पर ही गाड़ी रोककर लड़की का ड्रामा खत्म होने का इंतजार करने लगते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि लड़की को इससे कोई मतलब नहीं है कि दूसरों को क्या मुसीबत हो रही है। वीडियो को @2eduong नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि जब लड़की बीच सड़क पर आग लगाकर उसके बीच में डांस कर रही थी, तब वहां काफी भीड़भाड़ थी। इसके अलावा आस-पास कई दुकानें भी थीं। लड़की जिस तरह रोड पर आग का घेरा बना देती है, उससे वहां से गुजर रहे लोगों के लिए यह काफी खतरनाक हो सकता था।
