Viral Video: आइसक्रीम ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वहीं फ्रेंच फ्राइज के भी अपने आशिक हैं। दोनों का अलग-अलग टेस्ट है और सोचकर ही घबराहट होती है कि कोई फ्रेंच फ्राइज को आइसक्रीम के साथ खा रहा है। जी हां! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की फ्रेंच फ्राइच के साथ-साथ आइसक्रीम पर भी अत्याचार करती नजर आ रही है। इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है।
अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने आइसक्रीम और फ्रेंच फ्राइज ऑनलाइन ऑर्डर किया है। यह लड़की एक फूड ब्लॉगर है। उसने वैनिला आईसक्रीम ऑर्डर किया था। जब ये दोनों चीजेंं आ गईं तो वह इन्हें बहुत ही अजीबोगरीब स्टाइल में खाती नजर आई। फूड ब्लॉगर लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूड ब्लॉगर लड़की वैनिला आईसक्रीम में डुबोकर फ्रेंच फ्राइज खा रही है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट फूड कॉम्बो। अगर आपको लगता है कि किसी को ये ट्राई करना चाहिए, तो उसको टैग कीजिए।' देखें वीडियो-
फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट nerdysisters (Thakur Sisters) पर इसे शेयर किया है। वीडियो 22 सितंबर को शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने लड़की की तारीफ की तो ज्यादातर लोगों ने फूड ब्लॉगर को ट्रोल किया। लोगों का कहना है कि लड़की ने आइसक्रीम के साथ-साथ फ्रेंच फ्राइज का भी सत्यानाश कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'छी छी..फ्रेंच फाइज के साथ आईसक्रीम भी कोई खाता है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने इसे ट्राई किया लेकिन यह अच्छा नहीं है।'
