वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: पहले शुरू हुई मामूली बहस फिर भिड़ गए लड़का-लड़की, दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा वीडियो

Delhi Metro Fight Video: आप देख पाएंगे कि एक लड़की सामने खड़े लड़के पर गुस्से से चिल्ला रही है। इसके साथ ही लड़की उसे कड़ी चेतावनी भी देती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की कहती सुनी जा सकता है कि युवक उसका पीछा कर रहा है। वह युवक लगातार लड़की को परेशान कर रहा है। दूसरी तरफ अगर लड़के की बात सुनें तो वह सारे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।

Image

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई (एक्स)

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो से तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसमें से ज्यादा वीडियो लड़ाई के वायरल होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें दो लोग आपस में लड़ते दिखाई दिए होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की दिल्ली मेट्रो में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें यात्रा कर रहे यात्रियों की जरा भी परवाह नजर नहीं आ रही है। वह यह भी सोचते नजर नहीं आ रहे हैं कि यात्री उनके बारे में क्या सोचेंगे।

मेट्रो में लड़ाई का वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। दिल्ली मेट्रो बीते कुछ टाइम से सफर से ज्यादा विवादों और झगड़ों के लिए चर्चा में रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर मेट्रो कोच के अंदर होने वाली बहस, तीखी नोकझोंक और मारपीट के क्लिप अपलोड किए जाते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। जो वीडियो इन दिनों सामने आया है, उसमें एक लड़का और एक लड़की के बीच बहस देखने को मिल रही है। वीडियो एक भीड़भाड़ वाले कोच का पता चल रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की सामने खड़े लड़के पर गुस्से से चिल्ला रही है। इसके साथ ही लड़की उसे कड़ी चेतावनी भी देती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की कहती सुनी जा सकता है कि युवक उसका पीछा कर रहा है। वह युवक लगातार लड़की को परेशान कर रहा है। दूसरी तरफ अगर लड़के की बात सुनें तो वह सारे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। इसके साथ ही लड़का खुद को निर्दोष बताता दिख रहा है। दोनों के बीच यह तकरार इतनी ज्यादा तीखी हो रही है, जिससे मेट्रो में सफर कर रहे बाकी यात्री भी असहज महसूस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article