वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्रांस से भारत कैसे बेहतर? फ्रांसीसी महिला ने 3 पॉइंट्स में बताया, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: फ्रांस से आई एक महिला ने भारत घूमने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने भारत की जमकर तारीफ की। यहां आकर उसने भारत की संस्कृति, लोगों और माहौल को करीब से देखा।

Image

Viral Video: फ्रांस से भारत कैसे बेहतर? देखें वीडियो (Instagram/freldaway)

Viral Video: हमारा देश भारत इतना खास और अलग है कि इस बात को सिर्फ हम भारतीय ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले लोग भी मानने लगे हैं। हाल ही में एक फ्रांस की महिला भारत घूमने आई थी। यहां आकर उसने भारत की संस्कृति, लोगों और माहौल को करीब से देखा। उसे भारत की विविधता इतनी पसंद आई कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर अपने अनुभव साझा किए। उस वीडियो में उसने भारत की खुलकर तारीफ की। उस फ्रांसीसी महिला ने बताया कि भारत कई मामलों में उसके देश फ्रांस से आगे है। उसने तीन ऐसी बातें गिनाईं, जिनमें भारत उसे ज्यादा बेहतर लगा।

सामुदायिक भावना (Sense of Community)

लड़की कहती है कि भारत में लोगों के बीच जुड़ाव बहुत मजबूत होता है। यहां लोग एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उसने माना कि कभी-कभी जिम्मेदारियों का बोझ भी होता है, लेकिन बाहर से आने वाले व्यक्ति के लिए यह बहुत अच्छा लगता है कि लोग आपको अपना समझते हैं। फ्रांस जैसे देशों में लोग ज्यादा व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते हैं, जबकि भारत में लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। यहां हर कोई एक-दूसरे का ख्याल रखता है, जो उसे बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला लगता है।

प्रकृति (Nature)

उसने कहा कि फ्रांस में भी खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन भारत उनसे कहीं आगे है। भारत इतना बड़ा देश है कि यहां हर तरह की प्राकृतिक सुंदरता मिल जाती है। कहीं रेगिस्तान है, कहीं पहाड़, कहीं समुद्र, तो कहीं जंगल और बैकवॉटर। आप जैसा मौसम या माहौल चाहें, भारत में मिल जाता है। यही विविधता भारत को खास बनाती है।

कपड़े और कढ़ाई (Textiles)

भारत के कपड़ों ने उसे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। यहां के कपड़ों में की जाने वाली कढ़ाई, बीड्स और डिजाइन उसे हैरान कर देते हैं। उसने बताया कि जो कुर्तियां यहां आम मानी जाती हैं, वही फ्रांस में लग्ज़री फैशन मानी जाती हैं। भारत में हर कपड़े में मेहनत और कला साफ दिखाई देती है। अंत में उसने लोगों से पूछा कि वे बताएं कि भारत कौन-सी बातें पश्चिमी देशों से बेहतर करता है। उसका अनुभव दिखाता है कि भारत सिर्फ देश नहीं, बल्कि एक एहसास है, जहां लोग, प्रकृति और कला दिल से जुड़ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article