Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है। जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होती है। भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर शादियों के दर्जनों वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। आपने देखा होगा कि भारतीय दूल्हे अपनी दुल्हन के घर बारात लेकर जाते हैं। इस दौरान बाराती डीजे पर नाचते हुए दुल्हन के घर तक पहुंचते हैं।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह भी एक बारात से जुड़ा है। हालांकि, इस बारात में कुछ ऐसे मेहमान भी शामिल हो जाते हैं, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, कुछ विदेशी महिलाएं बनारस घूमने आई होती हैं। इसी बीच उन्हें रास्ते में एक बारात मिलती है। आप देख सकते हैं कि बारात को चलते देख विदेशी महिलाएं भी उसमें शामिल हो जाती हैं। आप सुन सकते हैं कि बारात में डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा होता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिलाएं भोजपुरी गाने पर बारातियों के साथ बहुत ही जबरदस्त डांस करती हैं। विदेशी महिलाओं का डांस देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। इस मजेदार वीडियो को kashi_wala65 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
