वायरल न्यूज़

Funny Video: पहले छुआ पति का पैर फिर धोकर पिया पानी, लोग बोले- 'भाई कहां से लाया इतनी अच्छी बीवी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 03:23 PM IST

Husband Wife Funny Video: देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति के पैरों को धोती है, पति के ‘चरणों का पानी’ भी पीती है और चरणों को माथे से भी लगाती है। पत्नी अपने पति के पैरों को धोकर उस पानी को अपने सिर पर भी छिड़कती है। सबसे अंत में वह पति के पैरों पर गिर जाती है।

Image

पति-पत्नी का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • पति-पत्नी का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • पति के पैर पर गिरती दिखाई दी पत्नी
  • पत्नी ने पिया पति के चरणों का पानी

Husband Wife Funny Video: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। कई बार उनमें लड़ाई-झगड़ा होता है तो कई बार प्यार-मोहब्बत देखने को मिलती है। कहा जाता है कि पति-पत्नी का साथ सात जन्मों का होता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति का पैर छूती नजर आ रही है। सिर्फ यही नहीं पत्नी अपने पति का पैर धोकर उसे पीती भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं।

पति के चरणों का पानी पीती है पत्नी

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के दरवाजे पर पति खड़ा होता है। वहीं पत्नी उसके पैरों के पास बैठी होती है। उसके हाथ में पानी का एक बर्तनन होता है। आप देख सकते हैं कि पत्नी शुरू में अपने पति के पैर छूती है। इसके बाद पानी से उसके पैर धोती है। यही नहीं, वह पैर धोकर वह पानी पीती भी दिख रही है। इसके बाद अपना सिर पति के पैर पर रखकर प्रणाम करती है। इतना सब देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मौज लेना शुरू कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी पत्नियां मिलती कहां हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति के पैरों को धोती है, पति के ‘चरणों का पानी’ भी पीती है और चरणों को माथे से भी लगाती है। पत्नी अपने पति के पैरों को धोकर उस पानी को अपने सिर पर भी छिड़कती है। सबसे अंत में वह पति के पैरों पर गिर जाती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह कपल नेपाल का है। वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा गया है, ‘बहुत पूछा, लेकिन कमबख्त बता नहीं रहा कहां से लाया ऐसी बीवी।’

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article